Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accusation of shielding a quack by preparing a misleading report

Palwal News: भ्रामक रिपोर्ट तैयार कर झोलाछाप को बचाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Accusation of shielding a quack by preparing a misleading report
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। गांव राहड़ी के अवैध ग्लोबल क्लीनिक का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता मोहम्मद अरशद ने स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजकर पीएचसी पढ़ेनी की पांच सदस्यीय जांच टीम पर भ्रामक रिपोर्ट तैयार कर झोलाछाप को बचाने का आरोप लगाया है। उन्होंने क्लिनिक को सील करने और आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।

अरशद के अनुसार, 20 अक्तूबर को सीएमओ पोर्टल पर शिकायत की गई थी। नवंबर में जांच टीम ने क्लीनिक बंद होने की रिपोर्ट दी, जबकि शिकायतकर्ता ने 20 नवंबर की जीपीएस लोकेशन वाली तस्वीरों में क्लीनिक खुला होने और दवाइयों का सामान मौजूद होने का दावा किया है। उन्होंने क्लिनिक से प्रतिबंधित व नशीली दवाइयों की बिक्री का आरोप लगाते हुए अलग से जांच की मांग की है।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में आया है। फर्जी चिकित्सक से मिलीभगत के आरोप झूठे हैं। दोबारा से की गई शिकायत की भी नियमानुसार जांच की जाएगी। - आशीष कुमार सिंगला, प्रवर चिकित्सा अधिकारी, सीएचसी तावड़ू
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed