फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Accusation of molesting a young woman

Palwal News: युवती से छेड़छाड़ का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Accusation of molesting a young woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन






पलवल। शहर थाना क्षेत्र में दवा और कोल्ड ड्रिंक लेने गई युवती के साथ छेड़छाड़ के विरोध पर उसके चचेरे भाई पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि एक सितंबर की मध्यरात्रि उसकी बेटी और भतीजा घर से दवा व कोल्ड ड्रिंक लेने गए थे। वहां कुछ युवकों ने बेटी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर महिला मौके पर पहुंची तो आरोपितों ने उसके साथ भी हाथापाई की और वाहनों में तोड़फोड़ की। महिला ने कैंप निवासी प्रथम गुलाटी और करण चावला समेत 10-15 युवकों पर आरोप लगाया है। जांच अधिकारी नवीन ने बताया कि घायलों का नागरिक अस्पताल में उपचार कराया गया। पुलिस जांच में छेड़छाड़ या दुष्कर्म के प्रयास के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई। मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच जारी है।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article