{"_id":"6249ce77f63f114162793cb8","slug":"aap-will-fight-elections-on-the-issue-of-health-education-and-water-palwal-news-noi6407939127","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य, शिक्षा और पानी के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी आप
विज्ञापन
पलवल। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने रविवार को प्रकाश गुप्ता के निवास पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में फैले भ्रष्टाचार को सिर्फ दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ही खत्म कर सकते हैं। केजरीवाल के नेतृत्व में आज आप कार्यकर्ता महंगाई, भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़कर भाजपा सरकार को चेताने का काम कर रहे हैं। हरियाणा में आप का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। आप द्वारा दिल्ली में स्वास्थ्य व शिक्षा का जो मॉडल पेश किया गया, आज हर राज्य में उसकी सराहना हो रही है। यही कारण है कि दिल्ली के बाद पंजाब में आप पूरे बहुमत से सरकार बना पाई है। इस अवसर पर ओम प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया।
पंकज गुप्ता ने कहा कि दिल्ली-पंजाब के बाद अब हरियाणा, हिमाचल, गुजरात की बारी है। आप में ईमानदार और मेहनती लोगों को शामिल करने का काम किया जा रहा है। हरियाणा में भी आप शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी के मुद्दे को लेकर आगे बढ़ेगी। हरियाणा में चुनावों में भी यही मुद्दे रहेंगे। लोग आप के इन मुद्दों को अपना रहे हैं। लोगों को उम्मीद है कि शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी केवल आम आदमी पार्टी ही उपलब्ध करा सकती है। यही कारण है कि आज लोग आप के साथ जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आप का ऐसा मजबूत संगठन तैयार होगा कि अन्य राजनीतिक दलों के पसीने छूटने लगेंगे। आप की बढ़ती लोकप्रियता से आज भी अन्य राजनीतिक दल, भाजपा व कांग्रेस घबराए हुए हैं। पूर्व विधायक, पूर्व मंत्री ही नहीं सरकार के भी काफी विधायक व मंत्री आप के संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ही नहीं जल्द ही पूरे देश में आप की तूती बोलेगी।
इस अवसर पर हरेंद्र भाटी, मनमोहन, एसपी मित्तल, दिनेश अग्रवाल विशेष रूप से मौजूद रहे।