फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   AAP's 'Kisan Khet Mazdoor Yatra' gave support to farmers

आप की ‘किसान खेत मजदूर यात्रा’ ने किसानों को दिया समर्थन

Mon, 20 Sep 2021 05:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 05:12 PM IST
विज्ञापन
AAP's 'Kisan Khet Mazdoor Yatra' gave support to farmers
पलवल में किसान खेत मजदूर यात्रा का स्वागत करते लोग - फोटो : Palwal
पलवल। शिक्षक दिवस पर पांच सितंबर को रोहतक से शुरू हुई आम आदमी पार्टी (आप) की ‘किसान खेत मजदूर यात्रा’ का रविवार देर शाम शहर के गांधी सेवाश्रम पर समापन हुआ। पलवल पहुंची इस यात्रा के संयोजक ने सर्वप्रथम अटोहां मोड़ पर नए कृषि कानूनों के विरोध में धरने पर बैठे किसानों को समर्थन दिया। यात्रा का नेतृत्व कर रहे आप के राज्यसभा सदस्य सुशील गुप्ता ने कहा कि इस गूंगी-बहरी सरकार को जगाने और किसानों की आवाज बुलंद करने के लिए आप द्वारा यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा से हरियाणा के ही नहीं बल्कि पूरे देश के किसानों में भी एक ऊर्जा का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से किसानों के साथ है। किसानों के हक के लिए हर लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
विज्ञापन

जिले में यात्रा सर्वप्रथम होडल विधानसभा में पहुंची, जहां पुन्हाना मोड़ पर यात्रा का आप कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया। आप नेताओं ने चौधरी चरण सिंह, राजीव गांधी तथा बाबू जगजीवन राम की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि देश का किसान बदहाली पर है। यह सब भाजपा सरकार आने के बाद हुआ है। नए कृषि कानून लागू कर सरकार किसानों को और बर्बाद करना चाहती है। किसानों को धरने पर बैठे नौ महीने से ज्यादा हो गए, लेकिन सरकार ने अब तक कानून वापसी के बारे में नहीं सोचा। आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ किसानों की इस लड़ाई को आम आदमी को साथ लेकर बुलंद करने का काम करेगी। साउथ जोन प्रभारी ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि आप का जनाधार बढ़ रहा है। किसानों का जिस तरह से मुद्दा आप ने उठाया है, उसके बाद अन्य दलों के बड़े नेेता आप में शामिल होने को अपना कदम बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

यात्रा का होडल से पलवल के बीच आप कार्यकर्ता संजय मित्तल, पलवल के जिलाध्यक्ष कौशल ततारपुर, प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप कौशिक, प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मांगेराम शर्मा, होडल विधानसभा अध्यक्ष अधिवक्ता सुंदर लाल गौतम, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान आदि ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed