{"_id":"5725ed004f1c1b7a035ccfde","slug":"aap-jila-karynikari","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप की जिला कार्यकारिणी घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप की जिला कार्यकारिणी घोषित
palwal
Updated Sun, 01 May 2016 05:20 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक कुलदीप कौशिक ने शनिवार को न्यू कॉलोनी स्थित पंजाबी धर्मशाला में पार्टी की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। धर्मशाला में आयोजित बैठक व प्रेस वार्ता में कौशिक व कार्यकर्ताओं ने नवीन जयहिंद को पार्टी का प्रदेश संयोजक नियुक्त किए जाने पर राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का आभार जताया।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता में एक स्थानीय अखबार में छपी खबर पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला संयोजक ने कहा कि आप में किसी भी तरह की कोई डील नहीं होती है। कुछ लोग पार्टी की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए इस प्रकार की खबरें प्लान कराई जा रही हैं। कौशिक ने 2017 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव में 100 से अधिक सीटें जीतकर आप की सरकार बनने का दावा किया।
विज्ञापन
कौशिक ने कौशल ततारपुर को जिला महासचिव व ब्रह्मदत्त को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन करते हुए नंदकिशोर कर्दम को आरटीआई सेल का, धर्मेंद्र को युवा प्रकोष्ठ का, रणधीर चौहान को निगरानी प्रकोष्ठ का, सलीम खान मेवाती को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का, सुनीता देवी को महिला प्रकोष्ठ व मूलचंद को व्यापार मंडल प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय प्रभारियों व सह प्रभारियों की घोषणा करते हुए ब्रह्मदत्त को पलवल क्षेत्र का प्रभारी व विनय शर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया है। कौशल ततारपुर को पृथला का प्रभारी व नंदकिशोर को सह प्रभारी, रहीश खान को हथीन का प्रभारी व जगनी मास्टर को सह प्रभारी और राजू को होडल का प्रबारी व संजय बाल्मीकि को सहप्रभारी बनाया गया है।