फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   aam admi party and bhartiya janta party celebrat

आप और भाजपा ने मनाया जश्न

Thu, 10 Mar 2022 10:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:19 PM IST
विज्ञापन
aam admi party and bhartiya janta party celebrat
पलवल। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित होने पर पंजाब में आम आदमी पार्टी की भारी बहुमत से सरकार बनने पर आप कार्यकर्ताओं ने यहां जश्न मनाया। ढोल नगाड़ों पर डांस किया तथा लड्डू बांटे। वहीं उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा तथा उत्तराखंड में सरकार बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी गई। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर जिले के आप कार्यकर्ताओं व नेताओं में बेहद जोश दिखाई दिया। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि पहले दिल्ली, अब पंजाब तथा आगे हरियाणा की बारी है। कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल जिंदाबाद के नारे भी लगाए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जैसे ही विधानसभाओं के चुनाव परिणाम आने शुरू हुए तो पंजाब में आप की बढ़त शुरू होते ही नेताओं ने लड्डू मंगवाने शुरू कर दिए। 50 का आंकड़ा पार होते ही आप कार्यकर्ताओं में और जोश आ गया तथा उन्होंने ढोल मंगवाकर पुराने जीटी रोड पर स्थित एक कार्यालय पर ढोल बजवाना शुरू कर दिया। आप के साउथ जोन के संगठन मंत्री ओम प्रकाश गुप्ता ने कहा कि पंजाब में आप की जीत ने साबित कर दिया है कि दिल्ली मॉडल धीरे-धीरे देश के सभी राज्य लागू करेंगे तथा आम आदमी पार्टी की बढ़त होगी। पूर्व जिलाध्यक्ष कुलदीप कौशिक, आप नेता धर्मेंद्र हिंदुस्तानी, रणधीर चौहान, रेणु छाबड़ा, मूलचंद बडगुर्जर, ब्रह्मदत्त, एसपी मित्तल, चंद्रशेखर एडवोकेट, विनय शर्मा ने कहा कि पंजाब की जीत आम आदमी की जीत है।
विज्ञापन

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी उत्तर प्रदेश, मणीपुर, गोवा तथा उत्तराखंड में मिली जीत पर खुशी जाहिर करते हुए एक-दूसरे को बधाई दी। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक पवन अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की चार राज्यों में जीत से साबित हो गया है कि भाजपा का असर लगातार बढ़ रहा है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी का असर लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। देश भर से कांग्रेस का नाम खत्म हो जाएगा तथा भाजपा की पूरे देश में सरकार रहेगी। इस अवसर पर भाजपा नेता वीरपाल दीक्षित, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयराम प्रजापति ने भी भाजपा की जीत को एतिहासिक जीत बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed