फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A young man died of dengue, was admitted in Faridabad

डेंगू से एक युवक की मौत, फरीदाबाद में था भर्ती

Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
A young man died of dengue, was admitted in Faridabad
पलवल। शहर में डेंगू से एक युवक की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतक युवक पिछले कई दिनों से फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती था व पलवल में एक निजी अस्पताल में प्लेटलेट काफी कम होने के बाद उसे फरीदाबाद में भर्ती कराया गया था। हालांकि स्वास्थ्य विभाग डेंगू से युवक की मौत की बात नकार रहा है, लेकिन डेंगू के एक व मलेरिया के दो मरीज मिलने की पुष्टि कर रहा है। उधर सिविल सर्जन ने रुंधी सहित कई गांवों में वायरल फैलने की जानकारी मिलने के बाद टीमें गठित कर सैंपल लिवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक को डेंगू हो गया था व बाद में उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई और लीवर पर भी प्रभाव पड़ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। जिले में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। लोगों की माने तो डेंगू के काफी मरीज हैं, क्योंकि निजी अस्पतालों में बुखार, उल्टी, दस्त व खांसी-जुकाम के जो मरीज आ रहे हैं, उनमें से अधिकांश मरीजों की प्लेट कम होने लगी है। जिसके बाद अस्पताल संचालक उन्हें डेंगू बताकर उनका इलाज कर रहे हैं। निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों की प्लेटलेट्स कम दिखाई जा रही हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग अभी भी दावा कर रहा है कि जिले में न तो डेंगू से किसी की मौत हुई है और न ही डेंगू के ज्यादा मरीज हैं। हालांकि उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में डेंगू व मलेरिया रोग फैलने से रोकने के लिए जांच अभियान के साथ-साथ सैंपल लिवाने शुरू किए हैं।
विज्ञापन

शेखपुरा का रहने वाला है मृतक
डेंगू से मरने वाला युवक 32 वर्षीय जगबीर सागर शेखपुरा मोहल्ले का रहने वाला है। जगबीर को 20 दिन पहले बुखार हुआ था। उसके बाद उसे उल्टी-दस्त हुआ व पलवल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी प्लेटलेट्स कम होने लगी। उसे फरीदाबाद के सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां भी उसकी प्लेटलेट नहीं बढ़ी, बल्कि लीवर खराब हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
पलवल जिले में डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। केवल एक मरीज की पुष्टि हुई है, जबकि मलेरिया के दो मरीज मिले हैं। जहां ये मरीज मिले हैं, उन क्षेत्रों में टीमें बनाकर भेज दी हैं तथा घरों में जांच करानी शुरू करा दी है। डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को जागरूक कराया जा रहा है। साथ ही लोगों के रक्त के सैंपल लिए जा रहे हैं। - डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, जिला सिविल सर्जन पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed