फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A rest house will be built for farmers in the grain market, the Deputy Commissioner gave instructions to the Secretary of the Market Committee during the inspection

अनाज मंडी में किसानों के लिए बनेगा विश्राम गृह, उपायुक्त ने निरीक्षण के दौरान मार्केट कमेटी के सचिव को दिए निर्देश

Sat, 02 Oct 2021 10:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
A rest house will be built for farmers in the grain market, the Deputy Commissioner gave instructions to the Secretary of the Market Committee during the inspection
होडल अनाज मंडी का निरीक्षण करते उपायुक्त - फोटो : Palwal
होडल। जिला उपायुक्त कृष्ण कुमार ने शनिवार को पुन्हाना मोड़ पर स्थित लघु सचिवालय में बने सरल केंद्र व तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। वहीं, इस बारे में लोगों का कहना था कि यदि उपमंडल के कार्यालयों का उपायुक्त को औचक निरीक्षण करना था तो वह बिना बताए किसी भी कार्य दिवस पर आते। उपायुक्त ने अनाज मंडी में धान, बाजरा सहित अन्य फसलों की सरकारी खरीद को लेकर अटल भोजनालय और कार्यालय का निरीक्षण किया और मार्केट कमेटी के सचिव मनोज पाराशर को किसानों के लिए विश्राम गृह बनवाने और उपज खरीद में पारदर्शिता व उठान के तुरंत बाद किसानों को भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि किसानों की धान की सरकारी खरीद करने वाली एजेंसियों को दिशा-निर्देश जारी हो चुके हैं। ऐसे में किसानों को धान की फसल बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए और हर प्रकार की सुविधा किसानों को अनाज मंडी में उपलब्ध करवाने की व्यवस्था करें। किसानों के लिए पीने के पानी, शौचालय, बिजली व विश्राम गृह की व्यवस्था की जाए। उपायुक्त ने किसान हेल्प डेस्क का भी जायजा लिया। मंडी के गेट पर किसानों के लिए गेट पास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। सभी गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी कक्ष भी बनाया गया है। उपायुक्त कृष्ण कुमार ने मार्केट कमेटी के सचिव मनोज पाराशर को किसानों के लिए विश्राम गृह बनवाने और उपज खरीद में पारदर्शिता व उठान के तुरंत बाद किसानों को भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं। उपायुक्त ने आह्वान किया कि सभी किसान धान की फसल को मंडी में लेकर आने से पहले अच्छी तरह सुखाकर व साफ करके लेकर आएं ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी तरह की बाधा न आए। इस मौके पर एसडीएम वकील अहमद, नायब तहसीलदार गौरव रोजरा के अलावा मंडी के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed