फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A procession featuring a 5-km-long Tricolour will be taken out, with 50,000 people participating.

Palwal News: पांच किमी लंबे तिरंगे के साथ निकलेगी यात्रा, 50 हजार लोग होंगे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
A procession featuring a 5-km-long Tricolour will be taken out, with 50,000 people participating.
जिला प्रशासन आयोजन के जरिए संभावित विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में जुटा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


पलवल। मेरा भारत-मेरा अभिमान और हर घर तिरंगा अभियान के तहत 13 अगस्त को शहर में पांच किलोमीटर लंबे और 10 फीट चौड़े तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन इस आयोजन के जरिए संभावित विश्व कीर्तिमान बनाने की तैयारी में जुटा है।

सोमवार को खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा, यातायात, पेयजल, चिकित्सा, पार्किंग, स्वच्छता और तिरंगे की व्यवस्था समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यात्रा सुबह सात बजे पुलिस लाइन से शुरू होकर आगरा चौक स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पहुंचेगी। इसमें युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी, एनसीसी-एनएसएस कैडेट्स, सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि तिरंगे की लंबाई, उसे थामने वाले लोगों की संख्या और निर्धारित समय तक तिरंगा थामे रखने जैसे मानकों के आधार पर विश्व कीर्तिमान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। स्टेडियम में देशभक्ति से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ यात्रा का समापन होगा।





हर घर तिरंगा अभियान की प्रदर्शनी का शुभारंभ



पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को जिला सचिवालय में हर घर तिरंगा अभियान और वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर नागरिकों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। गौरव गौतम ने कहा कि तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है, जबकि वंदे मातरम् राष्ट्रीय चेतना और देशभक्ति का अमर गीत है। उन्होंने नागरिकों से 17 अगस्त तक घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उपायुक्त डॉ. जयेन्द्र सिंह छिल्लर ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान 9 से 17 अगस्त तक चलाया जा रहा है। नागरिक तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर उसे हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed