{"_id":"6af9ea84663bca614d0deabe","slug":"a-modern-patwar-bhavan-will-be-built-in-palwal-palwal-news-c-24-1-pal1012-130211-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पलवल में बनेगा आधुनिक पटवार भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पलवल में बनेगा आधुनिक पटवार भवन
विज्ञापन
राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने भवन निर्माण की घोषणा की, उपायुक्त को प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। महिला थाने के निकट स्थित जर्जर पटवार भवन की जगह अब आधुनिक पटवार भवन बनाया जाएगा। इसका नाम कर्मचारी नेता स्व. धुरंधर सिंह चौहान के नाम पर रखा जाएगा। रविवार को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने भवन निर्माण की घोषणा करते हुए जिला उपायुक्त को दस दिन में इसका प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। नए भवन के भूतल पर बड़ा कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही मंत्री ने पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन की चार प्रमुख मांगों को पूरा करने का भरोसा दिया।
राजस्व मंत्री विपुल गोयल और खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम रविवार को पुरानी तहसील में पटवार घर के समीप आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। यहां दोनों मंत्रियों ने दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन हरियाणा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. धुरंधर सिंह चौहान की प्रतिमा का संयुक्त रूप से अनावरण किया। इस दौरान एसोसिएशन पदाधिकारियों ने राजस्व कर्मचारियों की लंबित मांगें मंत्रियों के सामने रखीं।
चार मांगों पर बनी सहमति
एसोसिएशन ने कानूनगो को पटवारियों की तर्ज पर वेतन वृद्धि का लाभ देने, पिछले ब्लॉक की लंबित एलटीसी का भुगतान करने, नए पटवार सर्कलों के साथ कानूनगो सर्कलों की भी बंदी करने और पटवारियों के भत्तों से संबंधित लंबित फाइल को मंजूरी देने की मांग रखी। एसोसिएशन के अनुसार, कानूनगो के इंक्रीमेंट की फाइल काफी समय से वित्त विभाग में लंबित है, जबकि इस संबंध में हाईकोर्ट के आदेश भी हो चुके हैं। वहीं, बजट की कमी के कारण करीब 70 प्रतिशत कानूनगो और पटवारियों की पिछले ब्लॉक की एलटीसी का भुगतान अटका हुआ है। राजस्व मंत्री ने चारों मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए आगामी दिनों में समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
धुरंधर सिंह ने अधिकारों के लिए उल्लेखनीय संघर्ष किया : विपुल गोयल
राजस्व मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि व्यक्ति अपने पद से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है। धुरंधर सिंह चौहान ने कर्मचारी एकता और अधिकारों के लिए उल्लेखनीय संघर्ष किया। उनका जीवन ईमानदारी, एकजुटता और समाजसेवा की प्रेरणा देता है। वहीं, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि धुरंधर सिंह ने पटवारी और कानूनगो वर्ग को एकजुट कर उनके सम्मान और अधिकारों के लिए सामूहिक आवाज उठाई। कार्यक्रम में महामंडलेश्वर कुमार स्वामी, दिल्ली विधानसभा के पूर्व स्पीकर योगानंद शास्त्री, पूर्व विधायक प्रवीण डागर, डॉ. चंद्रकेतु, धुरंधर सिंह चौहान के पुत्र अमीर सिंह चौहान व यशपाल चौहान सहित विभिन्न राज्यों के पटवारी यूनियन पदाधिकारी मौजूद रहे।