{"_id":"5f47ea588ebc3e17600b8c56","slug":"a-lawsuit-filed-against-the-operater-running-the-clinic-without-degree-palwal-news-noi532373216","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे संचालक पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना डिग्री क्लीनिक चला रहे संचालक पर मुकदमा
विज्ञापन

पलवल। बिना डिग्री क्लीनिक चलाने के आरोपी के खिलाफ चांदहट थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया है। डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. जेपी प्रसाद की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
डिप्टी सीएमओ डॉ. जेपी प्रसाद के अनुसार बुधवार को उनकी टीम में शामिल चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशल व औषधि नियंत्रण अधिकारी कृष्ण कुमार ने गांव बड़ौली में चल रहे एक क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान क्लीनिक संचालक सुरेंद्र पाल मरीजों को उपचार करता मिला। टीम ने जब सुरेंद्र से डिग्री दिखाने को कहा तो वह ऐसा नहीं कर सका। टीम ने जब क्लीनिक की तलाशी तो वहां से 28 प्रकार की अंग्रेजी दवाइयां और चिकित्सा उपकरण बरामद हुए। शिकायत पर पुलिस ने सुरेंद्र के खिलाफ बिना डिग्री के मेडिकल प्रैक्टिस करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई धर्मेंद्र ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।