{"_id":"575707324f1c1b417b9c5213","slug":"a-large-number-of-people-participating-in-yoga-classes","type":"story","status":"publish","title_hn":"योग कक्षाओं में भारी संख्या में भाग ले रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योग कक्षाओं में भारी संख्या में भाग ले रहे लोग
अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
याोगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के आयोजन को लेकर पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान ट्रस्ट योग कक्षाएं व शिविर आयोजित करा रहा है। जिनमें महिलाओं व युवाओं के साथ-साथ बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन
होडल में राजीव चौक के निकट विश्राम गृह में योग कक्षाओं का आयोजन किया जा रहा है। योग शिविर में महिला योग शिक्षक शशी चौहान द्वारा महिलाओं को योग के प्रति जागरूक किया जा रहा है। गांव अल्लीका में भी पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में शिविर लगाया गया है।
विज्ञापन
समिति के प्रभारी उदयपाल तंवर ने बताया कि 21 जून को फरीदाबाद में मनाए जाने वाले योग शिविर में हिस्सा लेने के लिए सैकड़ों से अधिक महिला पुरुषों और बच्चों ने अपने नाम पंजीकृत कराए हैं। शिविर में महिला योग शिक्षक शशी चौहान ने बताया कि नियमित योग करने से शरीर में व्याप्त रोगों का निवारण होता है।
विज्ञापन