फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Palwal Crime News: A Laborer Woman Was Dragged Into The Field And Misdeed Case Against Two

शौच गई महिला से दुष्कर्म: दरिंदे ने खेत में रौंदी पीड़िता की आबरू, मुश्ताक ने गुस्ताखी तो पहरेदार बना फारिस

Fri, 15 Sep 2023 06:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Sep 2023 06:15 PM IST
सार

Palwal Rape Case: आरोपी पीड़िता को जबरन ज्वार के खेत में ले गए। पीड़िता का मुंह बंद करके कपड़े फाड़ दिए। मुश्ताक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फारिस थोड़ी दूर खड़ा रहा। 

विज्ञापन
Palwal Crime News: A Laborer Woman Was Dragged Into The Field And Misdeed Case Against Two
पलवल में मजदूर महिला से खेत में दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के पलवल जिले में महिलाओं के विरूद्ध अपराध निरंतर जारी हैं। अब ईंट भट्ठा पर काम करने वाली महिला को खेतों में ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसके अलावा स्कूल जा रही छात्राओं का पीछा कर अश्लील फब्तियां कसी गईं। दोनों मामले हथीन थाना अंतर्गत के हैं। पुलिस ने शिकायतों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।

विज्ञापन

पहले मामले में जांच अधिकारी पुष्पा ने बताया कि पीड़िता ने लिखित शिकायत दी है कि 13 सितंबर को सांयकाल साढ़े पांच बजे वह ईंट भट्ठा स्थित झौंपड़ी से शौच के लिए खेत में गई थी। खेत में उटावड निवासी मुश्ताक और फारिस ने पकड़ लिया। आरोपी पीड़िता को जबरन ज्वार के खेत में ले गए। पीड़िता का मुंह बंद करके कपड़े फाड़ दिए। मुश्ताक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फारिस थोड़ी दूर खड़ा रहा। फारिस ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने दोषियों से छूटकर शोर मचाया। खड़ी फसल से आरोपी मौके से भाग गए। घटना की जानकारी पीड़िता ने झुग्गी में जाकर अपने पति को बताई। इसके बाद थाना में शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छात्राओं का पीछा कर अश्लील टिप्पणी कर फब्तियां कसी
वहीं दूसरे मामले में दसवीं कक्षा की छात्राओं का पीछा कर बाइक सवार दो युवकों ने अश्लील टिप्पणियां की और फब्तियां कसीं। जांच अधिकारी सुशीला ने बताया कि एक निजी स्कूल में पढ़ रही दसवीं की छात्रा ने लिखित शिकायत देकर केस दर्ज कराया है कि 14 सितंबर को वह अपनी तीन सहेलियों के साथ घर के लिए जा रही थी। वे जब एक धार्मिक स्थल के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक शहरून और तारीफ आए। बाइक सवार युवकों ने उनका पीछा किया और अभद्र अश्लील टिपणियां की और फब्तियां कसी। वे चौराहे पर पहुंची तो वहां कुछ लोग खड़े थे। लोगों को देखकर वे वहीं रुक गए। 

विज्ञापन

युवकों ने धमकी दी कि यदि उनके बारे में किसी को कुछ बताया तो वे उनका जीवन दुश्वार कर देंगे। उसके बाद पीड़िता ने अपने घर वालों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस में शिकायत दी। हथीन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पोक्सो अधिनियम एवं अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी शहरून गांव छांयसा और तारीफ गांव जलालपुर का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed