फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A high speed car took the life of a girl, the boy was admitted in ICU

Palwal News: तेज रफ्तार कार ने ली युवती की जान, युवक आईसीयू में भर्ती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
A high speed car took the life of a girl, the boy was admitted in ICU
-गलत दिशा से आई कार ने दूसरी कार को मारी जोरदार टक्कर, मामला दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। किठवाड़ी चौक पलवल के समीप दो कारों की भिड़त में एक युवती की मौत हो गई। जबकि उसका साथी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दुर्घटना दूसरी कार के गलत दिशा में अचानक सामने आ जाने से हुई। दुर्घटनाग्रस्त कार में चार लोग मौजूद थे। इनमें ऐश्वर्या सिक्का की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल यश मदान की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे फरीदाबाद के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

ध्रुव निवासी जवाहर नगर कैंप अपनी बहन ऐश्वर्या, यश मदान और लक्ष्य सेठी के साथ अपनी स्विफ्ट कार से फरीदाबाद गए थे। वहां से लौटते समय, जब वे किठवाड़ी चौक पलवल को पार कर चुके थे, तभी विपरीत दिशा से आ रही वैन्यू कार आई और उनकी कार से सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्विफ्ट कार सड़क किनारे फुटपाथ से जा टकराई। हादसे में यश मदान और ऐश्वर्या को गंभीर चोटें आईं, जबकि लक्ष्य के पैर में चोट आई। स्थानीय निवासी मनोहर जो मौके पर मौजूद थे, उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल ऐश्वर्या, यश और लक्ष्य को पहले पलवल के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने ऐश्वर्या और यश को फरीदाबाद के अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के कुछ ही देर बाद ऐश्वर्या ने दम तोड़ दिया, जबकि यश मदान की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे में शामिल वैन्यू कार के चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed