फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A corona patient was found in a week

एक सप्ताह में मिला कोरोना का एक मरीज

Wed, 24 Mar 2021 07:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:46 PM IST
विज्ञापन
A corona patient was found in a week
पलवल। एक तरफ जहां देश के कई क्षेत्रों में कोरोना के मरीजों की संख्या फिर से बढ़ रही है, वहीं जिले में पिछले सात दिनों में कोरोना का मात्र एक मरीज मिला है। जिसकी रिपोर्ट 21 मार्च को पॉजिटिव आई थी। जिले में कुल मरीजों की संख्या 4443 हो गई है, जिनमें से 4404 पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। वहीं अब तक 35 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के एक सप्ताह के आंकड़ों के अनुसार 17 मार्च को भेजे गए 1485 सैंपलों की जांच में कोई मरीज नहीं मिला। 18 को 1300 सैंपल में भी सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। वहीं 19 मार्च को भी जिले से करीब 1600 लोगों के सैंपल भेजे गए, उनमें भी कोई पॉजिटिव नहीं मिला। 20 मार्च को भेजे गए 1360 सैंपल भी निगेटिव आए। वहीं 21 मार्च को 1281 सैंपल भेजे गए, जिनमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वह व्यक्ति गुरुग्राम नौकरी करने जाता था। विभाग द्वारा उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। वहीं 22 मार्च को 1381 सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनमें से कोई भी पॉजिटिव नहीं मिला।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पलवल जिला कोरोना महामारी के मामले में फिलहाल काफी सुरक्षित है। लोगों द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई हिदायतों का पालन करने के चलते मरीजों की संख्या कम है। इनमें भी वे लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, जो पलवल से दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम नौकरी करने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed