फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   A bike hit the girl.

Palwal News: बच्ची को बाइक ने मारी टक्कर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
A bike hit the girl.
पुन्हाना। हथनगांव में पांच वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे में बच्ची के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जिसके चलते उसका ऑपरेशन कराना पड़ा। हथनगांव निवासी खुशी मोहम्मद ने बताया कि 19 जुलाई की शाम उनकी भतीजी सहरीन घर लौट रही थी। इसकी दौरान शिव मंदिर के पास बाइक ने बच्ची को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सहरीन सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद बाइक चालक बाइक सहित फरार हो गया। बच्ची को पुन्हाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया, जहां से उसे नलहड मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज पलवल के निजी अस्पताल में चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed