{"_id":"90-27415","slug":"Palwal-27415-90","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के विवाद में एक की हत्या, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के विवाद में एक की हत्या, पांच घायल
Palwal
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथीन। मीरपुर गांव में खेतों की सिंचाई के पानी को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को गुड़गांव केनाल में फेंक दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतक के पांच परिजनों की आरोपियों ने जमकर धुुनाई कर डाली। गंभीर रूप से घायल इन लोगों को हथीन अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें पलवल व फरीदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। हथीन पुलिस ने इस संबंध में 13 लोगों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।
मीरपुर निवासी दीन मोहम्मद का 25 वर्षीय बेटा मखमूल गुड़गांव केनाल से अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। शनिवार सुबह पूर्व सरपंच अमीर के घर वालों के साथ पानी को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि वहीं से पूर्व सरपंच के परिजन खेतों को पानी दे रहे थे। पानी का विवाद इतना बढ़ गया कि अमीर के लोगों ने मखमूल की लोहे की छड़ों से बेरहमी से पीट कर हत्या कर दी। इन लोगों ने मखमूल के शव को हत्या के बाद गुड़गांव केनाल में फेंक दिया। जब खेत में पानी नहीं पहुंचा तो इसका पता करने मृतक के परिजन हामिद, हसन, असरुद्दीन, साकिर व फकरू पहुंचे तो उन लोगों ने उनकी भी पिटाई कर दी।
जानकारी के अनुसार, पानी के अलावा सरपंच पद के चुनावों के समय से ही दोनों गुटों में आपस में रंजिश चली आ रही है। दोनों गुटों का मारपीट का एक मामला अदालत में भी विचाराधीन बताया गया है। घायलों को पलवल के लिए रेफर कर दिया गया है। इनमें दो व्यक्तियों की हालत चिंताजनक बताई गई है। हथीन थाना पुलिस ने फकरू के बयान पर पूर्व सरपंच अमीर, सोहराब, हबीब, अकबर, जाकिर, अब्बास, हारून, कालू, आजाद, ताहिर, इरशाद, जुबैर व तैयब के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद से ही गांव में तनाव बना हुआ है।