फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   छात्रा संजली के समर्थन में निकाला केंडल मार्च,

छात्रा संजली के समर्थन में निकाला केंडल मार्च,

Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
छात्रा संजली के समर्थन में निकाला केंडल मार्च,
कैंडल मार्च में संजली के लिए नम हुईं आंखें
विज्ञापन

- मुख्य हत्या आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा देने की मांग करी
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। आगरा के ग्राम लालऊ की कक्षा दसवीं की छात्रा संजली की 19 दिसंबर को पेट्रोल डालकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में बहुजन समाज के लोगों रविवार को कैंडल मार्च निकाला। मार्च सल्लागढ़ स्थित डॉ. अंबेडकर पार्क से चलकर शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए पार्क में ही संपन्न हुआ। कैंडल मार्च में शामिल बहुजन समाज के लोगों ने संजली के हत्यारों को सख्त से सख्त सजा दिलाने व मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। कैंडल मार्च का नेतृत्व निर्मला बुद्ध ने किया। बहुजन समाज के सामाजिक कार्यकर्ता विनीत कुमार ने बताया कि आए दिन हो रहे बहुजन समाज के लोगों पर अत्याचार और आगरा के ग्राम लालउ की बहुजन समाज की बेटी संजली की सरेआम पेट्रोल डालकर निर्मम हत्या करने वाले मुुख्य आरोपी की गिरफ्तारी का अभी तक न होना सरकार की नाकामयाबी साबित कर रहा है। उन्होंने मांग की कि हत्यारोपियों को सख्त सजा दी जाए। कैंडल मार्च डॉ अंबेडकर पार्क से लेकर किठवाड़ी चौक, बस स्टैंड, मीनारगेट , आगरा चौक से होते हुए निकला। जिसमें बह़ुजन समाज के लोगों के साथ अन्य समाजों के लोग भी शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्य रूप से निर्मल बुद्ध, पूनम, रानी, सुशीला, रेखा, विनीत, सर्वेश बुद्ध शामिल थे। समाज के लोगों ने राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन बना उसपर हस्ताक्षर किए। जिसे बाद में जिला उपायुक्त के माध्यम से भिजवाने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed