{"_id":"5b9559a8867a557f534545c9","slug":"91536514472-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्कों में ओपन जिम का उदघाटन व सड़कों के निर्माण का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्कों में ओपन जिम का उदघाटन व सड़कों के निर्माण का किया शिलान्यास
Updated Sun, 09 Sep 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्कों में ओपन जिम का उद्घाटन और सड़कों के निर्माण का किया शिलान्यास
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव दीपक मंगला ने रविवार को लगभग 43 लाख रुपये की लागत से किए जाने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन किया। मंगला ने आर्य नगर में स्थित मोती पार्क तथा स्थानीय न्यू कॉलोनी स्थित शहीद भगत सिंह पार्क (डी पार्क) में लगभग तीन-तीन लाख रुपये की लागत से बने ओपन जिम का उद्घाटन किया। वहीं लगभग 10 लाख रुपये की लागत से आरसीसी द्वारा बनने वाली शहीद भगत सिंह पार्क वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने लगभग 27 लाख रुपये की लागत से स्थानीय दुकडिया मौहल्ले में सिकलीगर समाज की नवनिर्मित धर्मशाला का उद्घाटन भी किया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मस्त रहो स्वस्थ रहो की तर्ज पर स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए पार्कों में जिम बनाने का कार्य कर रही है। इन जिम के बनने से यहां की जनता को बहुत ही लाभ मिलेगा। ओपन जिम में महिलाएं, बच्चे, युवा और वरिष्ठ नागरिक व्यायाम करके अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेंगे। मंगला ने कहा कि दूर दराज जाकर हैवी व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस की प्रशिक्षण करने की समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला पलवल वासियों के लिए यह ट्रेनिंग सेंटर पलवल में ही खोलकर इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। पलवल विधानसभा क्षेत्र के गांव रसूलपुर में 25 एकड़ में नवोदय विद्यालय बनवाया जा रहा है। स्थानीय झाबर नगर निवासियों की मांग पर बिजली की हाईटेंशन तारों को हटवाया गया है। आगरा चौक से श्रद्धानंद पार्क तक सड़क कार्य के लिए 85 लाख रुपये के कार्य को मंजूरी दी गई है। शहर में बिजली के ट्रांसफार्मर 100 केवी के स्थान पर 200 केवी के ट्रांसफार्मर लगवाए गए हैं। अमृत योजना के तहत लोगों को पेयजल उपलब्ध करवाने का कार्य प्रदेश सरकार कर रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में चहुंमुखी विकास कार्य तथा पारदर्शिता के साथ-साथ अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ सीधा लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए प्रयत्नशील है।
विज्ञापन
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, मार्केट कमेटी के चेयरमैन रणबीर सिंह मनोज, निगरानी समिति पलवल के चेयरमैन मुकेश सिंगला, अधिवक्ता अविनाश भारद्वाज, जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के उपमंडल अधिकारी रणबीर, नगर परिषद के कनिष्ठ अभियंता जीतराम, पूर्व पार्षद चंदीराम गुप्ता, गंगालाल गोयल, केशव अवतार, मोहित गोयल, ईशा ग्रोवर, लव कुमार धींगडा, विनोद बैसला, बिरेंद्र चौहान, अनिल भार्गव, हरिचंद कालडा, डॉ. हरिचंद, बलबीर सिंह मौजूद रहे।