फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   पीट-पीटकर की गई हत्या

पीट-पीटकर की गई हत्या

Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Sep 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
पीट-पीटकर की गई हत्या
पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। समीपवर्ती गांव मढनाका में एक प्रौढ़ व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना बीती रात्रि की है। हथीन थाना पुलिस ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। एसएचओ हथीन कुलदीप ने बताया कि गांव मढनाका में अनुसूचित जाति के दो गुटों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। इस झगडे़ में दोनों तरफ से पथराव हुआ तथा लाठी आदि का इस्तेमाल भी किया गया। इस झगडे़ में 52 वर्षीय बाबूलाल की हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के पुत्र सुंदर के बयान पर अर्जुन, बबलू, सोनू, विजय, पप्पू, गोविंद, नन्दू, सुभाष, दुग्गल, बॉबी, कुंवरपाल सभी निवासीयान मढनाका के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक की लाश को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया तथा पुलिस संरक्षण में ही उसका अंतिम संस्कार भी कराया। सूत्रों के मुताबिक उक्त झगड़ा एक छेड़छाड़ के मामले को लेकर हुआ था। एफआइआर में पुलिस ने छेड़छाड़ का भी उल्लेख किया है। बताया गया है कि एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई। इस पर आपत्ति दर्ज कराई गई तो दोनों गुटों में झगड़ा हो गया। इसी झगडे़ के चलते बाबूलाल की हत्या हुई है।


सबइंस्पेक्टर सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं वितरण में घपला करने के मामले में राज्य चौकसी ब्यूरो के इंस्पेक्टर ने विभाग के सबइंस्पेक्टर अजीज एवं एक ड्राईवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। राज्य चौकसी ब्यूरो के इंस्पेक्टर दिलबाग ने बताया कि उसे मुखबिर खास से सूचना मिली कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मिलकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं को हथीन स्थित हेफेड स्टोर से लेकर उसे अन्यत्र खपाने का काम कर रहे हैं। इसी आधार पर राज्य चौकसी ब्यूरो नूंह के इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह ने अपने स्टाफ के साथ रेकी की। रेकी के दौरान पाया गया कि कैंटर ड्राईवर के साथ मिलकर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के गेहूं का घपला किया जा रहा था और यह लंबे अरसे से जारी रहा है। इस मामले में जांच करने पर दो लोग आरोपी पाए गए हैं जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। उन्होंने बताया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के सबइंस्पेक्टर अजीज एवं कैंटर ड्राईवर इकबाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कैंटर को भी कब्जे में लिया गया है। राज्य चौकसी ब्यूरो के मुताबिक इस मामले में कुछ डिपो होल्डर भी संलिप्त हैं , जिनकी जांच की जा रही है। हथीन थाना के एसएचओ कुलदीप ने बताया कि मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


करप्शन के मामले में पूर्व चेयरपर्सन सहित कई अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
हथीन। राज्य चौकसी ब्यूरो ने हथीन नगरपालिका की चेयरपर्सन रहीं सरोज , म्युनिसिपल इंजीनियर लख्मीचंद राघव, जेई राकेश, सचिव बलराम मंगला एवं ठेकेदार सैकुल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जांच अधिकारी राज्य चौकसी ब्यूरो के इंस्पेक्टर सुमेर अहलावत ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए हथीन नगरपालिका के रिकॉर्ड को कब्जे में लिया जा रहा है। इस मामले की शिकायत वर्ष 2012 में पार्षद चंद्रप्रकाश नंबरदार एवं अन्य लोगों ने की थी। उसी समय से जांच चल रही थी। इस मामले में राज्य चौकसी ब्यूरो ने विभिन्न विकास कार्यों के सैंपल भी लिए थे। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद अब एफआईआर दर्ज की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed