फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   तारों में पॉलीथिन अटकने से ट्रेन परिचालन बाधित

तारों में पॉलीथिन अटकने से ट्रेन परिचालन बाधित

Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
Updated Fri, 21 Sep 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
तारों में पॉलीथिन अटकने से ट्रेन परिचालन बाधित
तारों में पॉलीथिन अटकने से ट्रेन परिचालन बाधित
विज्ञापन

- करीब दो घंटे तक रुकी रहीं कई ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। ओवरहेड तारों के बीच पॉलीथिन अटक जाने से शुक्रवार को पलवल-असावटी रेलवे लाइन पर ट्रेन परिचालन बाधित हो गया। रेलवे की फरीदाबाद से आई तकनीकी टीम ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सभी स्थानों से पॉलीथिन को हटाया। उसके बाद ट्रेनों को सुचारु रूप से चलाया गया।
शुक्रवार सुबह बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन से गुजरी मालगाड़ी से निकली पॉलीथिन असावटी से लेकर पलवल रेलवे स्टेशन के बीच बिजली की हाईटेंशन लाइन से चिपक गई। इसके चलते सुबह 7:40 से लेकर 9:30 बजे के बीच चलने वाली सभी ईएमयू ट्रेनें खड़ी रहीं। इसके अलावा कई एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित हुआ। सुबह साढ़े नौ के बाद पलवल-नई दिल्ली ट्रेन को चलाया जा सका।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओवरहेड तारों में पॉलीथिन चिपकने की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने तकनीकी विभाग को दी। फरीदाबाद से आई तकनीकी टीम में शामिल अधिकारियों व कर्मचारियों सभी पॉलीथिन को धीरे धीरे हटाया। रेल विभाग के अनुसार माल को ढकने के लिए रखी गई पॉलीथिन उड़कर बिजली के हाईटेंशन तारों में जगह जगह पर चिपक गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed