{"_id":"5b92b3d8867a557ece01d642","slug":"81536340952-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनेलो नेता ने किया धतीर में जनसंपर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनेलो नेता ने किया धतीर में जनसंपर्क
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनेलो नेता ने किया धतीर में जनसंपर्क
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। इनेलो के तत्वावधान में 25 सितंबर को गोहाना में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान दिवस समारोह का न्यौता देने के लिए इनेलो के वरिष्ठ नेता गयालाल चांट ने शुक्रवार को गांव धतीर में लोगों से जनसंपर्क किया। इस अवसर पर उन्होंने गांव में कई जगह नुक्कड़ सभाएं भी की। नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए गयालाल ने कहा कि अब आने वाला समय इनेलो का है। इनेलो-बसपा गठबंधन से भाजपा सरकार व कांग्रेसी घबराए हुए हैं। इनेलो के बढ़ते जनाधार से भाजपा व कांग्रेसियों के होश उड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को गोहाना में होने वाले ताऊ देवीलाल सम्मान समारोह के बाद सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो जाएंगी। उन्होंने गांव के लोगों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में गोहाना चलने की अपील की। इस अवसर पर गिरधारी डागर, भीम डागर, सोहन डागर, हुकम, सत्तू, भारत नंबरदार ने भी अपने विचार रखे।