{"_id":"5ca39bcabdec22764d26f5dc","slug":"71554226122-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोरी व एक युवती से हुआ सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोरी व एक युवती से हुआ सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोरी और एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म
पलवल। जिले में पलवल सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में जहां पांच युवकों द्वारा एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है, वहीं हथीन थाना क्षेत्र में एक युवती से जबरन चार युवकों द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों पीड़िताओं की डाक्टरी जांच करा उनके बयान दर्ज कर लिए हैं तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
हथीन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने पुलिस में शिकायत दी है कि 31 मार्च की रात करीब 10 बजे वह घर के बाहर प्लाट में बंधी हुई भैंसों को देखने के लिए गई थी। जब वह प्लाट में पहुंची तो वहां पहले से ही छुपे बैठे पचानका निवासी आदिल, आकिल, इरफान व वकार उसे पकड़ लिया तथा जैसे ही उसने शोर मचाने का प्रयास किया तो उसका मुंह दबाकर पास में बने कोठरा में ले गए। जहां उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। जब उसने किसी तरह से मुंह छुड़वाकर शोर मचाया तो उसका भाई शोर सुनकर वहां आ गया। यह देख आरोपी उसे तथा उसके भाई को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पीड़िता ने जब पुलिस को दी तो पुलिस ने डाक्टरी जांच कराने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
वहीं पलवल सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक अप्रैल को खेतों पर चारा लेने जा रही एक नाबालिग 16 वर्षीय किशोरी को रास्ते में गांव सीहा निवासी दीपक, मन्नू, हरीओम, राकेश व पंकज ने पकड़ लिया तथा उसका मुंह दबाकर उसे खेतों में ले गए। पीड़ित की भतीजी को पकड़ लिया और खेतों में ले गए। जहां उसके साथ आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया तथा उसके चाचा को आता देख वहां से भाग निकले। चाचा ने युवकों को भागते देख शक होने पर खेतों में जाकर देखा तो अपनी भतीजी को गंभीर हालत में पाया। उसने तुरंत उसे ले जाकर पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की डाक्टरी जांच करा ब्यान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जांच अधिकारी सुनीता का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है तथा जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
×---------