फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बच्चों के बीच हुए झगडे का उलहाना देने गए व्यक्ति को पीटा, मौत, हत्या का केस दर्ज

बच्चों के बीच हुए झगडे का उलहाना देने गए व्यक्ति को पीटा, मौत, हत्या का केस दर्ज

Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के बीच हुए झगडे का उलहाना देने गए व्यक्ति को पीटा, मौत, हत्या का केस दर्ज
व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, केस
विज्ञापन

पलवल। शहर थाना इलाका स्थित अहेरिया मोहल्ला में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में दो नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। अहेरिया मोहल्ला निवासी टीकाराम ने बताया कि उसके ताऊ के बेटे लोकेश की मोहल्ला के ही भूपेंद्र और चंदर ने बिना किसी कारण के पिटाई कर दी थी। लोकेश ने मारपीट की शिकायत घर जाकर की। इस बात को लेकर उसका ताऊ गिर्राज आरोपियों के घर शिकायत लेकर पहुंचा तो उन्होंने उसे बुरा भला कहा। इसके बाद धक्कामुक्की कर उसके साथ मारपीट की। व्यक्ति को इतना पीटा की उसने दम तोड़ दिया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। हथीन गेट चौकी इंचार्ज संजय जोगी ने बताया कि हत्या कैसे हुई है इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा फिलहाल पुलिस ने मामले में उक्त दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

झगड़े में घायल हुई महिला ने अस्पताल में तोड़ा दम
पलवल। सदर थाना इलाका स्थित गांव सराय खटेला में चार दिन पहले हुए झगडे़ में घायल महिला ने सोमवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने महिला के बेटे की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सराय खटेला निवासी हारुण ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि गत 20 दिसंबर को उसका पोता जहीर दुकान से सामान लेने के लिए जा रहा था तभी रास्ते में उसे आरोपी हारुण व हसन ने रोक लिया। उसके साथ मारपीट की। इसी बात को लेकर वह उनके घर उलाहना देने के लिए गया तो उन्होंने उसके साथ भी गाली गलौच की। इसके बाद वह वहां से घर वापस आ गया लेकिन कुछ देर बाद गांव निवासी शाहरुख, खुर्शीद, युनुस, साजिद, उसमानी, जमशेद, हारुण, हसन व मुस्तफा लाठी-डंडा लेकर पीड़ित के घर आ गए और आते ही पीडित व उसके परिवार पर हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। हमले में उसकी मां मोजवी गभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए पलवल के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। आरोप है कि मारपीट में लगी चोटों के कारण ही उसकी मां की मौत हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है और सोमवार को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर उसके परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed