{"_id":"5f590cf98ebc3e615b3ad2dc","slug":"70-more-people-affected-by-corona-46-healthy-palwal-news-noi5351429115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना की चपेट में 70 और लोग, 46 स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना की चपेट में 70 और लोग, 46 स्वस्थ
विज्ञापन
कोरोना की चपेट में 70 और लोग, 46 स्वस्थ
पलवल। जिले में बुधवार को कोरोना के 70 नए मरीज मिले हैं, जबकि 46 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। अब संक्रमितों की संख्या 1752 हो गई है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या संख्या 1592 हो गई है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि सर्विलांस पर जिले में 38590 लोग आ चुके हैं। इनमें 22,542 लोगों की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है तथा 16048 सर्विलांस पर हैं। 16 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। कुल 148 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले में 1205 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है और 38804 सैंपल में से 35847 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव है।
हथीन के 5 गांवों को किया कंटेनमेंट जोन घोषित
हथीन। जिला उपायुक्त नरेश नरवाल ने हथीन के 5 गांवों में कोरोना पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि हथीन के गांव कौंडल, मिंडकौला, लखनाका, घुडावली और मानपुर में पॉजिटिव केस मिले हैं। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है और कोरोना संक्रमण से क्षेत्रवासियों के बचाव के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।