{"_id":"571dfdba4f1c1b9327a915d6","slug":"70-illegal-connections-to-the-main-lines-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य लाइनों से काटे 70 अवैध कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य लाइनों से काटे 70 अवैध कनेक्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 25 Apr 2016 04:57 PM IST
विज्ञापन
पानी की बर्बादी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन स्वास्थ्य विभाग ने हथीन क्षेत्र में रेनीवेल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों में से लिए हुए अवैध कनेक्शन काटने का अभियान चलाया। अभियान के तहत शनिवार को कई गांवों में 70 अवैध कनेक्शन काटे गए। विभाग का कहना है कि अगर दोबारा कनेक्शन किए गए तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में क्षेत्र में पेयजल को लेकर दिक्कतें आ रही थीं। इन्हीं दिक्कतों को दूर करने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग ने पुलिस बल के साथ रेनीवेल परियोजना में अवैध कनेक्शन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया। जेसीबी को साथ लेकर चलाए गए अभियान के तहत रूपडाका गांव से आने वाली लाइन से 11 अवैध कनेक्शन काटे गए। इसके अलावा मलाई व मलाई से लखनाका गांवों को जाने वाली लाइन से 32 कनेक्शनों को काटा गया। गांव रुपडाका में 27 कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन
विभाग की तरफ से कनिष्ठ अभियंता सौराब खां के मुताबिक रेनीवेल परियोजना की मुख्य पाइप लाइनों में अवैध कनेक्शन को लेकर कई बार संबंधित लोगों को नोटिस दिए थे, बावजूद इसके लोगों ने कनेक्शन नहीं हटाए। अवैध कनेक्शनों के चलते रुपड़ाका, उटावड़, मलाई, भीमसीका, जलालपुर, ढकलपुर, लखनाका तथा दर्जनों गांवों में पेयजल की किल्लत बनी हुई थी। उन्होंने कहा है कि अगर फिर से कनेक्शन लगाए गए तो ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन