फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   7 quintals, 87 kg poppy recovered from the truck

ट्रक से 7 क्विंटल, 87 किलोग्राम पोस्त बरामद

Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
7 quintals, 87 kg poppy recovered from the truck
होडल। पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश भर में चलाए जा रहे नशे के खिलाफ अभियान के तहत जिला पुलिस ने भारी मात्रा में चूरा पोस्त पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस की अपराध जांच शाखा होडल टीम द्वारा पकड़े गए इस चूरा पोस्त की कीमत करीब पौने तीन करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसे उत्तर प्रदेश सीमा से लगती करमन सीमा के पास से बंद बॉडी के एक ट्रक से बरामद किया गया। ट्रक से बरामद करीब सात क्विंटल, 87 किलोग्राम यह चूरा पोस्त 39 बोरियों में भरा हुआ था। पुलिस ने इस मामले में ट्रक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल ने बताया कि सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश की तरफ से आ रहा एक बंद बॉडी ट्रक पंजाब की तरफ जा रहा है। उसमें भारी मात्रा में नशीला पदार्थ है। सूचना मिलते ही अपराध जांच शाखा होडल की टीम सक्रिय हो गई तथा करमन सीमा पर नाका लगा दिया। नाका लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जैसे ही ट्रक नाके के पास पहुंचा तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन पुलिस को देख वह ट्रक को भगाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। यह देख पुलिस ने उसे मशक्कत कर काबू कर लिया। ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उसमें 39 बोरियों में करीब 7 क्विंटल, 87 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया गया।
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तुरंत ही ट्रक चालक जिला शामली के गांव मंडाबर यूपी निवासी नसीम को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि तुरंत ही ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर नायब तहसीलदार प्रेम प्रकाश गौतम को बुलवाया गया तथा उनकी निगरानी में बोरियों का वजन कराया गया। उन्होंने बताया कि इस चूरा पोस्त की कीमत करीब पौने तीन करोड़ रुपये है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी नसीम ने बताया कि वह जिला प्रतापगढ़ राजस्थान एवं नीमच जिला मध्यप्रदेश के पास से ट्रक में भरकर पंजाब के संगरूर के लिए चला था। उन्होंने बताया कि इस चूरा पोस्त को लेकर जा रहे ट्रक को पायलट करने के लिए एक कार भी आगे चल रही थी, जिसमें तीन युवक सवार थे, लेकिन पुलिस द्वार ट्रक पकड़े जाने के बाद वह कार गायब हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सफलता के लिए अपराध जांच शाखा टीम को बधाई। नशे के खिलाफ जिले में यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नशे का कारोबार करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिले की सीमाओं से सटे क्षेत्रों में नाकाबंदी कर इस पर नजर रखी जाएगी।
- राजेश दुग्गल, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed