फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   मुख्यमँत्री की जनसभा में हुई पुलिस व भाजपा नेता के बीच हाथापाई,

मुख्यमँत्री की जनसभा में हुई पुलिस व भाजपा नेता के बीच हाथापाई,

Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमँत्री की जनसभा में हुई पुलिस व भाजपा नेता के बीच हाथापाई,
पुलिस व भाजपा नेता के बीच हाथापाई
विज्ञापन

पलवल। होडल में रविवार को हुई जनसभा में भाजपा के एक नेता व पुलिस के बीच झड़प हो गई। झड़प के बाद जहां भाजपा नेता ने पुलिस अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया, वहीं बाद में नेता को पुलिस ने होडल थाने में ले जाकर काफी पीटा। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है तथा उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर पुलिस ने आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ पुलिस के काम में बाधा डालने व हाथापाई करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए बनाए गए मंच पर नेताओं के बैठने के लिए पुलिस को सूची दी गई थी। उसी के अनुसार पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मंच पर नेताओं को जाने की इजाजत दे रहे थे। उसी समय भाजपा नेता संजय गुर्जर जनसभा स्थल पहुंचे तथा मंच पर जाने लगे तो पुलिस के एक अधिकारी ने उन्हें रोक लिया तथा सूची में नाम न होने की बात कही। इसी बात को लेकर भाजपा नेता संजय गुर्जर व पुलिस अधिकारी के बीच तीखी झड़प हो गई। पुलिस का आरोप है कि उक्त नेता ने पुलिस अधिकारी के साथ हाथापाई करनी शुरू कर दी।

वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों ने सभा स्थल से अलग ले जाकर संजय गुर्जर की जमकर धुनाई की तथा थाने में भिजवा दिया। उधर संजय गुर्जर के भाई विजय गुर्जर का आरोप है कि उसके भाई के साथ पुलिस ने मुख्यमंत्री की रैली में मारपीट की है तथा उससे उसको काफी चोटें आई हैं। आरोप है कि पुलिस ने एक भाजपा नेता के इशारे पर ऐसा किया है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर मीडिया में जाएंगे तथा मुख्यमंत्री से मिलेंगे और पुलिस अधिकारियों व भाजपा नेेता की शिकायत करेंगे। पुलिस कप्तान वसीम अकरम का कहना है कि इस मामले में पुलिस के साथ बदसलूकी करने व हाथापाई करने के आरोप में संजय गुर्जर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed