{"_id":"5b92b3cb867a557ed62a4412","slug":"61536340939-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 07 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
पलवल। शहर थाना पुलिस ने 12 दिनों से हड़ताल पर बैठे बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ एस्मा एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सिविल सर्जन डा. प्रदीप शर्मा की शिकायत पर कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि जल्दी हड़ताली कर्मियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
वहीं हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि वे सरकार की दमनकारी नीतियों से दबने वाले नहीं हैं तथा उनका आंदोलन जारी रहेगा। राज्य सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल पर एस्मा लागू किया हुआ है। इसके बावजूद पलवल सिविल अस्पताल में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि सरकार भले ही कर्मचारियों को जेल में डाल दे, जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। हरियाणा सरकार द्वारा एस्मा लगाने के बावजूद पलवल के नागरिक अस्पताल में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल 12वें दिन भी जारी है। सरकार की धमकी के बाद भी स्वास्थ्य कर्मचारी सर्व कर्मचारी महासंघ के बैनर तले हड़ताल पर डटे हुए हैं। बहुउद्देश्यीय कर्मचारी एसोसिएशन के मुख्य सलाहकार सुरेश कुमार कौशिक ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना बल्कि दमनकारी नीति अपना रही है। सरकार कर्मचारियों को जेल में डाल दे, उसके बावजूद कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारी मांगों पर अडिग हैं। सरकार ने यदि कर्मचारियों की मांगों को मान लिया है तो सरकार अधिसूचना जारी करे। अधिसूचना जारी होने के बाद कर्मचारी विरोध प्रदर्शन समाप्त कर देंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करवाना चाहती है। यदि सरकार जनता की हितैषी है तो कर्मचारियों की मांगों की शीघ्र अधिसूचना जारी कर दे और कर्मचारी भी स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल कर देंगे। उन्होंने कहा कि यह हड़ताल अब लगातार जारी रहेगी। सरकार की दमनकारी नीतियों का डटकर मुकाबला किया जाएगा।