फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   6 new corone positive case

कोरोना की चपेट में 6 और मरीज, 26 स्वस्थ्य

Mon, 17 Aug 2020 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
6 new corone positive case
कोरोना की चपेट में 6 और मरीज, 26 स्वस्थ
विज्ञापन

पलवल। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में सोमवार को 6 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि दो दिनों में 26 मरीज ठीक होकर अपने घरों को चले गए। कुल संक्रमितों की संख्या 1294 हो गई है। वहीं अब तक 1189 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। कोरोना से 10 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 23591 लोग आ चुके हैं। इनमें से 12250 का सर्विलांस अवधि पूरा हो चुका है। 10709 लोग सर्विलांस पर है। पलवल आइसोलेशन वार्ड में 15 व्यक्ति भर्ती है। कुल 105 लोगों का उपचार चल रहा है। जिले में 342 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल 23736 नमूनों में से 22,100 की रिपोर्ट निगेटिव है। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि पलवल जिले में कोरोना मरीजों की ठीक होने की आंकड़ा 90 फीसदी है। उन्होंने कहा कि जरूरी हो तभी घर से निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed