फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   6 arrested in case of sale of land in the name of fraud

जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी के मामलेमें 6 गिरफ्तार

Wed, 28 Sep 2016 04:32 PM IST
अमर उजाला ब्ययूराो
अमर उजाला ब्ययूराो Updated Wed, 28 Sep 2016 04:32 PM IST
विज्ञापन
6 arrested in case of sale of land in the name of fraud
क्राइम - फोटो : amar ujala

ठगों ने अपने धंधे को बढ़ाने के लिए फर्जीवाड़ा करके जमीनों को बेचना भी शुरू कर दिया है। होडल सीआईए पुलिस ने जमीन के फर्जी कागजात तैयार कर जमीन को बेचने की फिराक में घूम रहे टटलू गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ठगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। 

विज्ञापन


सीआईए इंचार्ज अब्बास खान के अनुसार फरीदाबाद निवासी रेखा गुप्ता ने राजस्थान के जिला अलवर के सहायपुर में लगभग 15 बीघा जमीन ली हुई है। वह जमीन पिछले काफी समय से खाली पड़ी है। सहायपुर में उनकी जमीन के पड़ोस में रहने वाले सतनाम ने अपने साथी जखोपुर तहसील तिजारा अलबर निवासी प्रीतम, गांव खेड़ी तिजारा अलवर निवासी सुखदेव व साहपुर अलबर निवासी सतनाम के साथ उस जमीन को बेचने की योजना बनाई थी।
विज्ञापन


योजना के तहत उक्त सभी आरोपी अलवर जाकर इंटरनेट से ऑनलाइन उस जमीन की फर्द निकलवा लाए। उसके बाद यह नकली रेखा गुप्ता के लिए तुगलकाबाद अपने रिश्तेदार महिला सुंदरा के यहां पहुंच गए। जहां उन्होंने नकली रेखा बनाने के लिए सुंदरा को दो लाख रुपये का ऑफर दिया। सुंदरा खुद रेखा बनने के बजाय तुगलकाबाद की महिला इंदु को नकली रेखा बनाकर ले आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी ने मिलकर एक फोटो स्टेट की दुकानदार से फर्जी कागजात तैयार करा लिए। सारी योजना बनाने के बाद उक्त सभी लोग को उस जमीन को बेचने के लिए होडल की आदर्श कॉलोनी निवासी धीरज जैन से मिले। जमीन को देखने के बाद धीरज जैन व ठगों के बीच छह करोड़ दस लाख में जमीन का सौदा तय हो गया, जिसमें एक करोड़ रुपये पेशगी देनी थी। 


धीरज जैन ने पेशगी  इकरार करने के लिए उक्त लोगों को संबंधित कागजात लेकर आने को कहा, जिस पर सोमवार को वे संबंधित कागजात लेकर आ गए। कागजात की जांच के दौरान धीरज को इन लोगों पर संदेह हो गया और उसने चुपके से इसकी शिकायत सीआईए पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने जब इनसे सख्ती से पूछताछ की तो सारे मामले का खुलासा हो गया। पुलिस ने धीरज जैन के बयान पर उक्त लोगों के धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। 
                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed