फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   6 arrested for harassing millions of youth in the name of employment

रोजगार के नाम पर युवाओं से लाखों ऐंठने वाले 6 गिरफ्तार

Sat, 03 Oct 2020 11:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
6 arrested for harassing millions of youth in the name of employment
रोजगार के नाम पर युवाओं से लाखों ऐंठने वाले 6 गिरफ्तार
विज्ञापन

पलवल। रोजगार के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन का झांसा देकर युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के छह अपराधियों को अपराध जांच शाखा ने गिरफ्तार किया है। गिरोह रोजगार दिलाने के नाम पर 700 से अधिक युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ चुका है। ठगे गए युवा महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उड़ीसा व कर्नाटक आदि राज्यों के हैं। आरोपियों से पुलिस ने 14 मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड, 11 डेबिट कार्ड, चार लैपटॉप व तीन पास बुक बरामद की हैं।
अपराध जांच शाखा प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि फरीदाबाद के सेक्टर 17 निवासी इश्ताक ने 30 सितंबर को गदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उसके जानकार सेक्टर-17 निवासी धर्मेंद्र व सेक्टर-62 निवासी इरशाद ने एटीएम कार्ड मांगते हुए कहा कि हमने कुछ पैसा आपके बैंक खाते में डलवाया है। उन्होंने खाते में 1.80 लाख रुपये डलवाकर निकाल लिए। इसकी जानकारी मिलने पर उसने एटीएम कार्ड ब्लॉक करा पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने धर्मेंद्र से पूछताछ की और उसके आधार पर दिल्ली में नांगल निवासी राजा चौधरी, सागरपुर निवासी अजय कुमार, शकरपुर निवासी विजय, लोदी रोड निवासी विशाल, कालकाजी निवासी नितिन, लोधीपुरम आगरा निवासी हिमांशु को शुक्रवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्होंने साइन डॉट कॉम पोर्टल तीन माह के लिए 33 हजार रुपये में किराए पर लिया था। साइन डॉट कॉम से लिंक करने वाला एक ईमेल खाता भी बनाया। पोर्टल पर उन्होंने तमिलनाडु, हैदराबाद, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश आदि राज्यों के युवाओं से रोजगार के नाम पर बायोडाटा लिए। बायोडाटा के रजिस्ट्रेशन, मेडिकल, ड्रेस व ट्रेनिंग चार्ज के नाम पर एक हजार रुपये प्रति युवक लिए। ये रुपये जमा कराने के लिए 6 हजार रुपये प्रतिमाह किराए पर निर्धन लोगों के बैंक खाते किराये पर लिए गए। आरोपी इरशाद भी गिरोह को बैंक खाते किराये पर दिलाने का काम करता है। अशोक कुमार ने बताया कि अभी गिरोह के केवल दक्षिणी राज्यों के युवाओं को ठगी का शिकार बनाने की जानकारी मिली है। वहां की पुलिस को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed