फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   59 people arrested by taking major action on spa centers

स्पा सेंटरों पर बड़ी कार्रवाई कर 59 लोग किए गिरफ्तार

Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
59 people arrested by taking major action on spa centers
पलवल। जिला पुलिस द्वारा बुधवार को यहां दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित ड्रीम मॉल में छापा मारकर वहां चल रहे स्पा सेंटरों से करीब 21 महिलाएं व 38 के करीब पुरुषों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों को वहां से देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की संख्या अधिक होने के कारण एक बस में भरकर सभी को कैंप थाने में लाया गया। जिला पुलिस की पलवल जिले में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई। इसी मॉल से पहले भी पुलिस 12 के करीब महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

जिला पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि ड्रीम मॉल में करीब आधा दर्जन स्पा सेंटर चल रहे हैं। उन स्पा सेंटरों में मसाज की आड़ में देह व्यापार चल रहा है। स्पा सेंटरों में पलवल के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली तक की युवतियां व महिलाएं आती हैं। सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दोपहर तीन बजे जिले के सभी थानों की पुलिस पलवल सीआइए थाने में एकत्रित हो गई तथा वहां से एकजुट होकर सीधे ड्रीम मॉल में पहुंच गई। पुलिस ने वहां पहुंचते ही मॉल को पूरी तरह से घेर लिया तथा गाड़ियों से उतरते ही पुलिस अधिकारी मॉल के अंदर घुस गए और वहां चल रहे स्पा सेंटरों में छापा मारा। इस दौरान पुलिस को वहां से करीब 21 युवतियां व महिलाएं तथा 40 के करीब पुरुष अश्लील हरकतें करते मिले। पुलिस ने सभी को तुुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को एक कोने में बिठाया गया तथा उनकी गिनती करने के बाद बाहर एक बस को रुकवाकर उसमें सभी आरोपियों को बैठाकर पुलिस की सुरक्षा में कैंप थाने लाया गया।
विज्ञापन

जिले में चल रहे हैं 64 स्पा सेंटर
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पलवल जिले में इस समय विभिन्न स्थानों पर खासकर ओयो होटलों पर ही करीब 64 स्पा सेंटर चलाए हुए हैं। इन स्पा सेंटरों में पलवल, फरीदाबाद, गुरूग्राम, नोएडा व दिल्ली तक से युवतियां आकर देह व्यापार कर रही हैं। पुलिस ने उन सभी स्पा सेंटरों की सूची तैयार की है। सूत्रों का मानना है कि पुलिस द्वारा इन सभी स्पा सेंटरों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी बोले, भागे लोगों की जुटा रहे जानकारी
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि सूचना मिली थी कि ड्रील मॉल के अंदर स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार चल रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीमें बनाकर मौके पर छापा मारा गया। जहां से 38 पुरुष व 21 युवतियां व महिलाओं को पकड़ा है। सभी की निशानदेही चल रही हैं। इस धंधे में शामिल कुछ लोग जो पुलिस के पहुंचने पर भाग गए हैं, उनकी भी जानकारी जुटाई जा रही है तथा जल्द उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। पलवल में अन्य स्थानों पर भी चल रहे स्पा सेंटरों पर जल्द कार्रवाई की जाएगी। पलवल में स्पा सेंटरों की आड़ में चल रहे देह व्यापार को पनपने नहीं दिया जाएगा। जिला पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed