{"_id":"611d0aa28ebc3e79be1b630e","slug":"57-beneficiaries-got-50-lakhs-palwal-news-noi5997331102","type":"story","status":"publish","title_hn":"57 लाभार्थियों को मिली 50 लाख की धनराशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
पलवल में आवास योजना के तहत चेक देते
- फोटो : Palwal
Link Copied
पलवल। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बुधवार को नगर परिषद द्वारा 57 लाभार्थियों को करीब 50 लाख रुपये धनराशि के चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक दीपक मंगला ने सभी लाभार्थियों को चेक दिए।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अंतर्गत शहरी क्षेत्र में गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोगों को रहने के लिए छत उपलब्ध करवाना है। पलवल जिले में 57 लाभार्थियों को करीब 50 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई है। सभी चेक प्रदान किए गए हैं। अभी तक लाभार्थियों को 3 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में गरीब लोगों के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सरकारी योजनाओं का लाभ गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को भी मिल रहा है। लाभार्थी लज्जा निवासी शमशाबाद ने बताया कि मोदी सरकार में गरीबों की सुनवाई हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें भी चेक मिला है। सरकार की मदद से मकान बनवाया जा रहा है। सरकार गरीबों की मदद कर रही है। लाभार्थी मिथलेश ने बताया कि उनके पास रहने को मकान नहीं था, लेकिन सरकार की इस योजना से अब उनके पास भी रहने को घर होगा। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि निगरानी समिति के चेयरमैन मुकेश सिंगला, पलवल नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता महेंद्र, पालिका अभियंता सतेंद्र, भवन निरीक्षक चमनलाल तेवतिया, सचिव नवीन कुमार पांडे, हरेंद्र तेवतिया, पार्षद धर्मवीर राणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।