{"_id":"688bad8312f8cb6ce80f5891","slug":"541-boxes-of-english-liquor-being-taken-from-punjab-to-chhattisgarh-recovered-palwal-news-c-24-1-gr11004-116687-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पंजाब से छत्तीसगढ़ ले जाते अंग्रेजी शराब की 541 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पंजाब से छत्तीसगढ़ ले जाते अंग्रेजी शराब की 541 पेटियां बरामद
Thu, 31 Jul 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Thu, 31 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
होडल। ट्रक में पंजाब से छत्तीसगढ़ तस्करी कर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब की 541 पेटियों पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने बरामद की। आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया है। बरामद हुई शराब की कीमत 35 लाख रुपये के करीब बताई गई हैं।
क्राइम ब्रांच प्रभारी जगमिंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकू भड़ाना करमन बॉर्डर पर गश्त पर तैनात था। उन्हें सूचना मिली पंजाब के पटियाला निवासी मनदीप अपने 12 टायर ट्रक में अवैध रूप से शराब भरकर पलवल होते हुए कोसी से छत्तीसगढ़ लेकर जाएगा। टीम ने सूचना मिलते ही हाईवे उजीना ट्रेन पर नाकाबंदी कर दी। टीम ने ट्रक रोककर ड्राइवर मनदीप को काबू कर लिया। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी के खिलाफ शराब की तस्करी का मामला दर्ज कर आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। संवाद