फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   दैनिक यात्रियों ने दिया उपायुक्त को ज्ञापन

दैनिक यात्रियों ने दिया उपायुक्त को ज्ञापन

Thu, 27 Dec 2018 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
दैनिक यात्रियों ने दिया उपायुक्त को ज्ञापन
दैनिक यात्रियों ने दिया उपायुक्त को ज्ञापन
विज्ञापन

पलवल। होडल के रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव और दैनिक यात्रियों के खिलाफ दर्ज किए गए मामले को रद्द कराने की मांग में दैनिक यात्री संघ ने बृहस्पतिवार को जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि होडल रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों की संख्या में यात्रियों का फरीदाबाद , दिल्ली , गाजियाबाद , गुरुग्राम व आगरा की तरफ आवागमन होता है। क्षेत्र के हजारों युवक अपने रोजगार ,शिक्षा व अन्य कार्यों के लिए ट्रेनों के माध्यम से आते जाते है। होडल रेलवे स्टेशन पर दैनिक यात्रियों की संख्या के हिसाब से ट्रेनों की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध नहीं है। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि ट्रेनों के ठहराव की मांग में दैनिक यात्रियों द्वारा कई बार विभागीय अधिकारियों के साथ पूर्व रेलमंत्री सुरेश प्रभु , वर्तमान रेलमंत्री पीयूष गोयल , हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर को ज्ञापन सौंपा जा चुका है। ज्ञापन में 14 दिसंबर को ट्रेन बंद करने के विरोध में रेलवे ट्रैक जाम करने वाले 1800 लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए आपराधिक मामले को भी रद्द करने की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed