{"_id":"5c0ea562bdec224153248056","slug":"51544463714-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में महिलाओ की मटका दौड़ में गीता ने बाजी मारी।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में महिलाओ की मटका दौड़ में गीता ने बाजी मारी।
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक स्तरीय मटका दौड़ में गीता ने मारी बाजी
- विजेता महिलाएं जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लेंगी हिस्सा
पलवल। जिला महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित महिलाओं की खेल प्रतियोगिता में सोमवार को मटका फोड़ प्रतियोगिता में गीता ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी मंजू वर्मा ने किया ।
जिले की दो ब्लॉक महिलाओं के लिए आयोजित प्रतियोगिताओं में मटका दौड़ ,आलू चम्मच दौड़ ,100 मीटर दौड़ ,300 मीटर दौड़ ,00 मीटर दौड़ ,साइकिल रेस आयोजित कराई गई। ब्लॉक स्तर पर विजेता प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगी। पलवल ब्लॉक ए की 300 मी. रेस में रिंकी प्रथम, प्रीति द्वितीय व हेमलता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । 400 मी. नैना प्रथम, प्रिया द्वितीय व प्रीति तृतीय रही। साइकिल में रजनी प्रथम पिंकी दूसरे व राज कुमारी तृतीय रहीं। मटका दौड़ में गीता प्रथम, संगीता दूसरे व कमलेश तीसरे स्थान पर रहीं। आलू चम्मच दौड़ में पिंकी प्रथम, बबीता दूसरे व गीता तीसरे स्थान पर रही । 100 मी. दौड़ में रजनीश प्रथम ,सुमन दूसरे व प्रीति तीसरे स्थान पर रही। पलवल ब्लॉक 2 में 300 मीटर रेस में बबली प्रथम, कोमल दूसरे व सोनिया तीसरे स्थान पर रही। 400 मीटर दौड़ में प्रिति प्रथम, पूजा दूसरे,आरती तीसरे स्थान पर रही। साइकिल दौड़ में आरती प्रथम, चांदनी दूसरे व गीता तीसरे स्थान पर रही। मटका दौड़ में आरती प्रथम, निशा दूसरे व विद्या तीसरे स्थान पर रही ।आलू चम्मच दौड़ में सवीता प्रथम ,लता दूसरे व सविता तीसरे स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में गीता प्रथम ,कविता दूसरे विमलेश तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को सीडीपीओ सपना अरोड़ा व सीडीपीओ शशि बाला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर जिला परियोजना अधिकारी मंजू वर्मा, सुपरवाइजर गमन, कविता ,कमलेश ,परवीन ,सरोज, व आंगनवाड़ी वर्कर नरेश, गीता ,सुदेश मुख्य रूप से मौजूद रही। कोच भूषण ने खेलो का संचालन किया।