{"_id":"5c1542b4bdec225563695f1f","slug":"41544897204-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो चालक से मारपीट कर सवार महिलाओं से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो चालक से मारपीट कर सवार महिलाओं से की लूटपाट
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी से लौट रहीं महिलाओं से लूटपाट, ऑटो चालक को भी पीटा
पलवल। सदर थाना क्षेत्र स्थित गांव धतीर के पास ऑटो चालक के साथ मारपीट करने व ऑटो में सवार महिला सवारियों से लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो नामजद व दो-तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जांच अधिकारी कृष्णलाल ने बताया कि गांव धतीर निवासी भिकीराम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि वह ऑटो चलाता है। 10 दिसंबर को वह पड़ोस की महिलाओं को लेकर गांव घुघेरा शादी-समारोह में गया था। उसके साथ ऑटो में पड़ोस की महिलाएं भी गई थीं। शादी संपन्न होने के बाद वह ऑटो से ही लौट रहे थे। उसने बताया कि जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो बाइक व कार में सवार चार-पांच युवक आए और आते ही ऑटो को रुकवा लिया। ऑटो के रुकते ही उक्त युवकों ने लाठी-डंडा व रोड से हमला करना शुरू कर दिया और ऑटो को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी दौरान उक्त युवक पीड़ित से 700 रुपये व महिलाओं से उनके आभूषणों को लूटकर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने दो युवकों को पहचान लिया जो कि गांव घुघेरा निवासी राजीव व जोगेंद्र थे और दो-तीन उनके अन्य साथी थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला से मारपीट
पलवल। महिला थाना में 38 वर्षीय महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने घर में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की, जब उसने विरोध किया तो वह उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने इस मामले में छह को नामजद किया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों में गांव निवासी विष्णु, अनिल, रविंद्र, पवन, प्रवीण व विजयपाल हैं। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।