फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   बूंदाबादी से कुछ देर मिली राहत, बाद में उमस ने किया परेशान

बूंदाबादी से कुछ देर मिली राहत, बाद में उमस ने किया परेशान

Wed, 25 Jul 2018 07:24 PM IST
Updated Wed, 25 Jul 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
बूंदाबादी से कुछ देर मिली राहत, बाद में उमस ने किया परेशान
बूंदाबादी से कुछ देर मिली राहत, बाद में उमस ने किया परेशान
विज्ञापन

-कई जगह हुआ जलभराव, लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हुआ
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। पलवल में सुबह शुरू हुई हलकी-हलकी बूंदाबादी के बाद लोगों को कुछ राहत सी महसूस हुई। लेकिन दोपहर को जहां बरसात बंद हुई तो एकाएक उमस बढ़ गई। उमस बढ़ने से लोगों का बुरा हाल हो गया। मौमस विभाग द्वारा जारी किए गए तापमान में भी दोपहर एक बजे के बाद उमस 20 प्रतिशत रही। इससे लोगों का कूलरों व पंखों के आगे बैठना मुश्किल हो गया।
पिछले कई दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में तेज बरसात होने की सूचना पाकर पलवल के लोग भी लगातार बरसात होने की प्रार्थना कर रहे थे। कई जगह तो बरसात के लिए लोग मंदिरों में रोजाना हवन भी करा रहे हैँ। बुधवार को सुबह करीब साढ़े छह बजे जैसे ही बूंदाबादी शुरू हुई तो लोगों को लगा कि आज बरसात हो जाएगी और गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। जैसे-जैसे दिन निकलता गया बूंदाबांदी भी हलकी तेज होने लगी। बूंदाबादी दोपहर करीब साढ़े बजे तक चलती रही। ज्यादा तेज तो नहीं हुई, पर बरसात धीमी-धीमी होती रही। बूंदाबादी के साथ हलकी-हलकी हवा भी चलने लगी तो लोगों को गर्मी से कुछ राहत सी महसूस हुई। दोपहर साढ़े 12 बजे जैसे ही बरसात बंद हुई तो एकाएक धूप से निकलने लगी। जिसके बाद उमस बढ़ने लगी।
विज्ञापन

कई दिनों से पड़ रही गर्मी व बूंदाबादी के बाद एकाएक उमस बढ़ने से लोगों का पसीनों से बुरा हाल होने लगा। पंखों व कूलर की हवा ले रहे लोगों को उमस के कारण घरों व कार्यालयों में बैठना मुश्किल हो गया। उमस से बचने के लिए लोग इधर-उधर घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त डा. मनीराम शर्मा का कहना है कि वे स्वयं मौका दिखवाएंगे कि जलभराव की समस्या क्यों आ रही है। जिस भी अधिकारी की लापरवाही मिलेगी, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


हल्की बूंदाबादी ने ही किया कई जगह जलभराव
हल्की सी बूंदाबादी के बाद जहां लोगों को गर्मी के साथ उमस ने परेशान किया, वहीं कई स्थानों पर जलभराव होने के कारण लोग और भी ज्यादा परेशान रहे। कृष्णा कालोनी में तो जीवन ज्योति स्कूल के बगल वाली गली में पहले ही जलभराव रहता है और ऊपर से बुधवार को हुई बूंदाबादी ने जलभराव अधिक कर दिया। जिससे लोगों का पैदल निकलना तक मुश्किल हो गया। लोगों को गंदे पानी में से निकलना पड़ा। जिससे उनके कपड़े तो खराब हुए ही साथ ही बैग भी गिरकर खराब हुए। लोगों ने उपायुक्त से मांग की है कि जलभराव की समस्या को दूर कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed