फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   4 members of same family killed after being hit by a truck.

Palwal News: ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
4 members of same family killed after being hit by a truck.
नूंह-तावडू रोड पर हुआ हादसा, पत्नी की हालत गंभीर
विज्ञापन

बाइक से रिश्तेदारी में जा रहा था परिवार, सीसीटीवी में कैद हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह-तावडू रोड पर भारत पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पूरी घटना पेट्रोल पंप के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, साकिर मंगलवार देर शाम पत्नी नसरीन और बच्चों के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। नूंह-तावडू रोड पर भारत पेट्रोल पंप के पास ससुर से मिलने के लिए बाइक रोक कर खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। मृतकों की पहचान शाहपुर पाड़ला निवासी साकिर (25 वर्ष), बेटी सिदरा (2 वर्ष), जारा (2 माह) और साली गजाला (6 साल) के रूप में हुई है। घायल पत्नी नसरीन को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर, दिल्ली भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया। शहर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि चालक इससे पहले भी कहीं हादसे को अंजाम देकर वहां से भागा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed