फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   39 water sourse will stablish in gurugram canal

हथीन इलाके से गुजर रही गुड़गांव कैनाल के किनारे बनेंगे 39 नलकूप

Wed, 13 Apr 2022 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
39 water sourse will stablish in gurugram canal
हथीन। हथीन क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों में बनी सेम की समस्या को समाप्त करने के लिए सिंचाई विभाग हरियाणा ने व्यापक योजना को कार्यरूप देने का फैसला लिया है। इसके लिए गुड़गांव केनाल के किनारे पर करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से 39 नलकूप लगाए जाएंगे। इसकी पुष्टि सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मनोज तनेजा ने की। उन्होंने बताया कि इस योजना को मंजूरी मिल गई है। इसको शीघ्र ही कार्यरूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

चीफ इंजीनियर बुधवार को स्थानीय भाजपा विधायक प्रवीण डागर के साथ हथीन क्षेत्र के समस्याग्रस्त गांवों बीघावली, छांयसा, खेड़ली जीता, मण्डनाका आदि गांवों का दौरा पर आए। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी हथीन इलाके में डेढ़ करोड़ रुपये के बजट से 12 नलकूप लगाए जा चुके हैं। जिससे कुछ क्षेत्रों में सेम की समस्या समाप्त हो गई है। बीघावली गांव में किसान नेता प्रकाश वीर एवँ रामेश्वर सिंह तंवर ने चीफ इंजीनियर एवँ विधायक के समक्ष गुड़गांव कैनाल से किए जा रहे पानी चोरी का मुद्दा उठाया। इनका कहना था कि पानी चोरी करने वालों के कारण ही क्षेत्र में जलभराव की समस्या बनी हुई है। इस पर चीफ इंजीनियर संदीप तनेजा ने कहा कि आगामी 15 दिनों के अंदर गुड़गांव कैनाल से पानी चोरी को पूर्णरूपेण रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कैनाल से पानी चोरी रोकने के लिए वे अधिकारियों की एक संयुक्त कमेटी बनाकर ऑपरेशन शुरू करेंगे। पानी चोरी करता हुआ जो भी पाया जाएगा उस पर व्यवसायिक फ्लेट रेट से आबियाना टेक्स एवं पैनाल्टी लगाई जाएगी। पानी चोरी करने वालों के खिलाफ आपराधिक मामले भी दर्ज कराए जाएंगे। इस मौके पर किसानों ने सिंचाई से संबंधित कई समस्याएं रखीं। चीफ इंजीनियर ने सभी समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि बुधवार को दौरे के समय उनकी तरफ से जो घोषणाएं की गईं उनकी पालना कार्यवाही देखने के लिए वे स्वयं पुन: हथीन क्षेत्र का दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed