फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   35 new corona cases found in palwal

जिले में मिले कोरोना के 35 नए मरीज

Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
35 new corona cases found in palwal
पलवल। जिले में शनिवार को कोरोना के 35 नए मरीज मिले जबकि शुक्रवार को देर रात आई रिपोर्ट में 10 मरीज मिले थे। जिले में शनिवार को कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 478 हो गई है। शनिवार को कोरोना के 44 मरीजों को उपचार के बाद ठीक हो गए। अब तक पलवल में कोरोना के 362 मरीज ठीक हो चुके हैं। फिलहाल कोविड अस्पताल में 133 मरीज उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 10262 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 7799 लोगों की 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूर्ण हो चुकी है और कुल 2463 लोग अभी सर्विलांस पर हैं। जिले में 314 नमूनों की रिपोर्ट का इंतजार है। पलवल में अभी तक भेजे गए 10205 नमूनों में से 9433 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने बताया कि हमारे पास लगातार दूसरे प्रदेशों से काफी लोग आ रहे हैं। उनकी स्क्रीनिंग जारी है और हमारे नागरिक अस्पताल में दुकानदारों व गर्भवती महिलाओं व आपातकालीन विभाग में आने वाले सभी मरीजों की जांच की जा रही है। जिले के 9212 लोगों की साइक्लोजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। संदिग्ध मरीज की जानकारी हेल्पलाइन नंबर- 1950, 100, 108, 7027840481, 01275-240022 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed