{"_id":"5f2c334a8ebc3e3ca30df9d4","slug":"33-new-corona-patient-found-palwal-news-noi5281705189","type":"story","status":"publish","title_hn":"33 नए कोरोना संक्रमित मिले, 42 हुए ठीक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
33 नए कोरोना संक्रमित मिले, 42 हुए ठीक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलवल। जिले में बृहस्पतिवार को भी कोरोना के 23 नए मरीज मिले हैं। अब मरीजों की संख्या 1036 हो गई है जबकि 42 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक ठीक होने वालों की संख्या 868 हो गई है। वहीं कोरोना से अभी तक 9 लोगों की मौत हुई है।
जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि 19847 लोगों को निगरानी में रखा जा चुका है, जिनमें से 10,230 लोगों का समय पूरा हो चुका है जबकि 9614 लोग निगरानी में हैं। 29 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। वहीं कुल 158 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि 242 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कुल 19,961 सैंपलों में से 18,693 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सबसे अच्छी बात यह है कि जिले में ठीक होने वाले मरीजों का प्रतिशत 85 तक पहुंच गया है। अभी तक स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 9274 लोगों को साइकोलॉजिकल काउंसलिंग की जा चुकी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में स्वास्थ्य विभाग व जिला प्रशासन का साथ देंगे तो जल्द ही हम इस जंग में जीत पाएंगे। जरूरी न हो तब तक घर से न निकलें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें। अपने आस-पास किसी भी संदिग्ध मरीज की जानकारी मिले तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें।