{"_id":"5ce19177bdec2207680ebba4","slug":"31558286711-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम चोरों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस की छापामारी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम चोरों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस की छापामारी जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम चोरों को पकड़ने के लिए राजस्थान पुलिस ने दी दबिश
हथीन। राजस्थान के भरतपुर जिला अंतर्गत कस्बा गोपालगढ़ चौक स्थित एसबीआई एटीएम को काटकर लाखों रुपये चुराने वाले बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए राजस्थान पुलिस ने हथीन क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी। इस चोरी में शामिल में कई बदमाश हथीन क्षेत्र के बताए जा रहे हैं।
गोपालगढ थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने बताया कि एक बदमाश को पकड़ लिया गया जबकि दूसरा बदमाश फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में दाखिल है। इस बदमाश के पेट में गोली लगी है। बदमाश पुलिस की निगरानी में है। उन्होंने बताया कि लूट के पैसों के बंटवारे को लेकर बहीन थाना अंतर्गत गांव कोट और झांडा के बीच बदमाशों के बीच आपस में गोलियां चल गई थी। जिसके चलते दो बदमाश घायल हो गए। इनमें से घायल एक बदमाश को राजस्थान पुलिस ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया बदमाश तावडू थाना अंर्तगत सबरस गांव निवासी मुस्तफा उर्फ काला है। उक्त बदमाश की गिरफ्तारी के साथ साथ एटीएम चोरी की घटना में शामिल किए दो वाहनों में से एक वाहन को बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एटीएम में 12.34 लाख रुपये थे। पूछताछ में गिरफ्तार बदमाश मुस्तफा उर्फ काला ने एटीएम चोरी में आधा दर्जन बदमाशों के नामों का खुलासा किया है। जिनमें रूपाहेड़ी निवासी युसूफ, खरखड़ी निवासी सद्दाम, साजिद उर्फ हाथी, काला उर्फ नसीम, घायल शराफत व शौकत शामिल हैं। इन बदमाशों में शौकत गैस कटर से एटीएम काटने में माहिर है। अन्य सभी फरार बदमाशों के सम्भावित ठिकानों पर राजस्थान पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि शीघ्र ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ज्ञातव्य है कि बुधवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने भरतपुर जिला अंतर्गत कस्बा गोपालगढ़ के चौक पर एसबीआई की दुकान में लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर चोरी कर ली थी। उक्त रकम का बंटवारा बदमाश बहीन थाना अंर्तगत गांव कोट व रनियाला खुर्द उर्फ झांडा के बीच कर रहे थे कि बंटवारे को लेकर उनमें आपस में झगडा हो गया। जिसके चलते आपस में गोलियां चल गईं।