{"_id":"5beb053cbdec22694c343f86","slug":"31542128956-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने पोलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने पोलीथिन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ चलाया अभियान
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर 46 हजार जुर्माना वसूला
अमर उजाला ब्यूरो
होडल। पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ मंगलवार को प्रशासन ने अभियान चलाया। तहसीलदार गुरुदेव सिंह ने टीम का नेतृत्व करते पॉलिथीन प्रयोग करने वालों से जुर्माना वसूला
प्रशासन की ओर से की गई कार्रवाई को देख कुछ दुकानदार छोड़ कर चले गए। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि पॉलिथीन के लिए प्रशासन की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। तहसीलदार गुरुदेव सिंह, सफाई निरीक्षक वीरेंद्र मलिक एवं नगर परिषद के दर्जनों कर्मचारियों ने पुन्हाना चौक, चरण सिंह चौक व पथवारी मंदिर के आसपास की कई दुकानों में पॉलिथीन को लेकर छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने दुकानदार वेदराम,सतबीर, शीतल, नरेश, बृजमोहन, योगेश,सोनू व जेआर फैशन पाईंट से 3-3 हजार रुपये, महेश से 500 रुपये, बबलू से 1500 रुपये तथा बिंदल स्टोर व पाल मशीनरी से दस-दस हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। कुछ दुकानदारों ने प्रशासन की कार्रवाई को देख पॉलिथीन को हटा दिया। इस मौके पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार गुरुदेव का कहना है कि प्रशासन ने पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत दर्जनों दुकानदारों ने 46 हजार रुपये का नकद जुर्माना वसूल किया गया है।