{"_id":"5f732f2b8ebc3e9bf851f33c","slug":"29-new-corona-patient-found-in-palwal-palwal-news-noi539313061","type":"story","status":"publish","title_hn":"29 नए मरीज मिले, 13 स्वस्थ हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
29 नए मरीज मिले, 13 स्वस्थ हुए
विज्ञापन
29 नए मरीज मिले, 13 स्वस्थ हुए
पलवल। जिले में मंगलवार को कोरोना के 29 नए मरीज मिले, इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 2565 हो गई है। वहीं 13 लोग महामारी को मात देकर घरों को लौट गए। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि अब तक 2440 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में रिकवरी दर 95 फीसदी से अधिक है।
उन्होंने बताया कि जिले में 50167 लोग सर्विलांस पर आ चुके हैं, इनमें से 33,927 लोगों की सर्विलांस अवधि पूरी हो चुकी है। 18 लोग आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं। अब तक 50424 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है, जिनमें से 47115 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 744 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। सिविल सर्जन के अनुसार अभी तक स्वास्थ्य विभाग 12517 लोगों की काउंसलिंग कर चुका है। उन्होंने लोगों से अपील है कि घर से निकलते समय मास्क जरूर पहनें और सामाजिक दूरी का पालन करें।
ऐसे बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता
सिविल सर्जन के अनुसार रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली चीजों जैसे कि तुलसी, अदरक, आंवला, अनार, गुड का संतुलित मात्रा में नियमित सेवन करें। रोजाना नमक डालकर गरम पानी से गरारे करें। भाप लेने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। रोजाना कम से कम 45 मिनट तक व्यायाम करें। योग, प्राणायाम व सूर्य नमस्कार से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।