फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   28 roads to be repaired at a cost of eight crores

आठ करोड़ की लागत से 28 सड़कों की होगी मरम्मत

Tue, 23 Mar 2021 10:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
28 roads to be repaired at a cost of eight crores
28 roads to be repaired at a cost of eight crores
पलवल (प्रवीण बैंसला)। जिले में करीब आठ करोड़ रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत होगी। मार्केट कमेटी के अधीन आने वाली 28 सड़कों की मरम्मत की सरकार द्वारा मंजूरी मिली है। विभाग ने इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सबसे ज्यादा हथीन खंड की सड़कों को मंजूरी मिली है। विभाग के अनुसार हथीन के 14 सड़कों, होडल की छह, पलवल की पांच और पृथला की तीन सड़कों मरम्मत करवाई जाएगी। टेंडर प्रक्रिया के लिए निर्माता कंपनियों को आमंत्रित किया गया। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही सड़कों की मरम्मत शुरू करवा दी जाएगी। मार्केट कमेटी की सड़कों की हालत पिछले लंबे समय से जर्जर थी, जिनकी मरम्मत की मांग चली आ रही थी। इसके बाद विभाग ने जिले की सड़कों की इस्टीमेट बनाकर सरकार को भेजा था, जिनमें से 28 सड़कों को मंजूरी मिली है।
विज्ञापन

पलवल खंड : अलावलपुर से किठवाड़ी सड़क पर 70 लाख रुपये, अल्लीका से पलवल-नूह सड़क पर 17 लाख, मीसा से बड़ौली सड़क पर 33 लाख, पीडब्ल्यूडी रोड से गुंडवास सड़क 13 लाख, धतीर से यादुपुर सड़क पर 59 लाख रुपये की हालत आएगी।
विज्ञापन

होडल खंड : भिडूकी से बिजाली मंदिर सड़क पर 23 लाख, डकोरा से मर्रोली सड़क पर 59 लाख रुपये, गुलावद से करीमपुर सड़क पर 22 लाख, गुलावद गांव से सरकारी स्कूल तक 12 लाख, सीहा से नंगला सड़क पर 22 लाख, शोलाका से खांबी सड़क पर 34 लाख रुपये लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हथीन खंड : अहरंवा से भंगूरी सड़क पर 15 लाख, अहरवां से रजोलका सड़क पर 16 लाख, गहलब से रींडका सड़क पर 22 लाख, किशोरपुर से महेशपुर सड़क पर 57 लाख, किशोरपुर से नंगला सड़क पर पांच लाख, मीठापुर से छांयसा सड़क पर आठ लाख, कोटा से खोखियाका सड़क पर 12 लाख, स्वामीका से घर्रोट सड़क पर 22 लाख, बिछपुरी से घर्रोट सड़क पर 31 लाख, कोट से रनियाला सड़क पर 29 लाख, मालूका से खुमेरा सड़क पर 44 लाख, फिरोजपुर राजपूत से स्यापनकी सड़क पर 33 लाख, आलीमेव से नांगल जाट सड़क पर पांच लाख, रजपुरा से टीकरी ब्राह्मण सड़क पर 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
पृथला खंड : छपरौला से हरफली सड़क पर 24 लाख, प्रहलाद से फतेहपुर बिल्लौच सड़क पर 36 लाख और सहराला से मोहला सड़क पर 20 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed