फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   25000 rewarded criminal Latif arrested

25 हजार का इनामी बदमाश लतीफ गिरफ्तार

Mon, 08 Jul 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
25000 rewarded criminal Latif arrested
हथीन में गिरफ्तार किए गए 25 हजार के इनामी बदमाश के बारे में जानकारी देते डीएसपी शाकीर। - फोटो : Palwal
25 हजार का इनामी बदमाश लतीफ गिरफ्तार
विज्ञापन

हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते ने 25 हजार के ईनामी बदमाश लतीफ उर्फ हंडू को कट्टे सहित गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में आठ मुकदमे दर्ज हैं जिनमें ज्यादातर गोहत्या के, एक अपहरण का और एक मुकदमा मध्यप्रदेश के नीमच थाना में एटीएम लूट का दर्ज है। सोमवार को लघु सचिवालय स्थित डीएसपी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में हथीन डीएसपी शाकिर हुसैन ने यह जानकारी दी।
डीएसपी ने बताया कि एएसआई जुबेर, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल निरंजन व जयपाल तथा मुबारिक ने मुखबिर की सूचना पर जयंती मोड़ पर छापा मारकर लतीफ निवासी उटावड को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

साथियों के साथ लूटा था एटीएम : उटावड निवासी लतीफ उर्फ हंडू ने करीब डेढ़ साल पहले मध्यप्रदेश के नीमच में अपने साथियों ताहिर उर्फ राजू, इरसाद, इमरान, आदिल, आसीन, हसन व कैफ के साथ मिलकर एटीएम से 16.70 लाख लूटे थे। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इस लूट में उसके हिस्से में पैंसठ हजार रुपये आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी पर मध्यप्रदेश के नीमच थाना पुलिस ने 25000 रुपये का ईनाम घोषित किया हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी से और भी अहम मामलों की जानकारी मिल सकती है।
पांच राज्यों में सक्रिय रहे हैं एटीएम लूट गिरोह के सदस्य
हथीन। वाहन चोर निरोधक दस्ते द्वारा गिरफ्तार 25 हजार का इनामी बदमाश लतीफ ऐसे गिरोह का सक्रिय सदस्य बताया गया है जो कि पांच राज्यों में सक्रिय रहा है। उक्त गिरोह के लोग गृह क्षेत्र को छोड़कर मध्य प्रदेश, राजस्थान, केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र राज्यों में सक्रिय रहे हैं। गिरोह के लोगों को यह महारत हासिल है कि वे 15 मिनट में गैस कटर से एटीएम काट कर रुपये निकाल फरार हो जाते हैं। वाहन चोर निरोधक दस्ते के इंचार्ज इलियास खान ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस ने इसके ऊपर 25 हजार का इनाम घोषित किया हुआ है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना संबंधित पुलिस थाने को भेजी जा रही है। उसके ऊपर हरियाणा के भी तीन थानों के छह मुकदमे हैं, जिनमें वह फरार था।

वाहन चोर निरोधक दस्ते ने उक्त आरोपी से गहराई से पूछताछ की तो रहस्य खुला कि वह अंतरराज्यीय गिरोह का सदस्य है और उसके गिरोह में कई अन्य सक्रिय सदस्य हैं। गिरोह ने 23 मार्च 2018 को मध्यप्रदेश के नीमच जिला मुख्यालय स्थित महू रोड के बैंक एटीएम से 16.79 लाख रुपये लूटे थे। गैस कटर से एटीएम काट कर वारदात को अंजाम दिया गया था। वारदात में एक कार और ट्रक का भी उपयोग किया गया था। मध्यप्रदेश प्रदेश पुलिस के एसपी तुषार कांत विद्यार्थी का कहना है कि गिरोह के लोग हाईवे पर सक्रिय रहे हैं। दिन में हाईवे पर स्थित एटीएम को चिन्हित करते और रात में वारदात कर फरार हो जाते हैं। शातिर दिमाग के उक्त बदमाशों के गिरोह में दिल्ली पुलिस के एक कर्मी का पुत्र भी शामिल है। जो कि अलीगढ़ विश्वविद्यालय का छात्र भी रहा है। इस गिरोह का सुराग टोल नाकों और एटीएम की सीसीटीवी फुटेज से लगा। इस आधार पर सबसे पहले हथीन उपमंडल के ग्राम बूराका के ताहिर उर्फ राजू को पकड़ा गया था। उसने सारे गिरोह के नाम उजागर किये थे। अब उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी हुई। कई अभी भी फरार हैं। कुछ बदमाश जमानत पर भी आ गए हैं। बहरहाल वाहन चोर निरोधक दस्ते ने एक पखवाड़े में एटीएम लूट के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर बदमाशों की कमर तोड़ दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed