फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   25 lakh cheated from the teacher on the pretext of objectionable photo

आपत्तिजनक फोटो का झांसा देकर शिक्षक से 25 लाख ठगे

Fri, 20 May 2022 09:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 09:48 PM IST
विज्ञापन
25 lakh cheated from the teacher on the pretext of objectionable photo
हथीन। आपत्तिजनक फोटो के नाम पर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर पीड़ित शिक्षक राजेश कुमार से 25 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। इस मामले में बहीन थाना पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनकी पहचान सुरेश एवं उसकी पत्नी सुमरन के रूप में हुई। आरोपियों से एक लाख रुपये भी बरामद हुए हैं। जांच अधिकारी मुकेश ने बताया कि पीड़ित राजेश कुमार ने शिकायत दी थी कि आरोपी कथित आपत्तिजनक फोटो का भय दिखाकर कर छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराने की धमकी देकर वर्ष 2019 से अब तक उससे 25 लाख रुपये ऐंठ चुके हैं। आखिरी बार 15 मई को पीड़ित से तीन लाख रुपये मांगे गए थे। इन्हीं रुपयों को देने के लिए आरोपी को बुलाया और पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में गिरफ्तार सुरेश एवं उसकी पत्नी सुमरन के अलावा किरण, बुधराम, मंगल, राजवती, ताराचंद, रिषपाल, पदम, तारा एवं ओमबीर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed