फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   25 grievances related to the Parivar Pehchan Patra resolved.

Palwal News: परिवार पहचान पत्र से संबंधित 25 शिकायतों का हुआ समाधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
25 grievances related to the Parivar Pehchan Patra resolved.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तावड़ू। हरियाणा परिवार पहचान पत्र के चेयरमैन सतीश खोला ने बताया कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं को लेकर आयोजित समाधान शिविर में कुल 25 शिकायतें सामने आईं। एसडीएम जितेंद्र गर्ग की अध्यक्षता में आयोजित परिवार पहचान पत्र समाधान शिविर में संबंधित अधिकारियों ने मौके पर ही सभी शिकायतों का तत्परता से समाधान किया। शिविर में नागरिकों ने परिवार पहचान पत्र में नाम, जन्म तिथि,पता, मोबाइल नंबर,आय संबंधी विवरण तथा परिवार के सदस्यों से जुड़े संशोधन को लेकर अपनी करीब तीन दर्जन से अधिक समस्याएं रखी समस्याएं रखीं।
अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के कर्मचारियों के माध्यम से सभी 25 मामलों का समाधान कराया। इससे लोगों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिली। वहीं,शिविर में अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी नागरिकों ने अधिकारियों के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

इन शिकायतों पर अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए जल्द से जल्द समाधान करने को कहा। अधिकारियों ने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। परिवार पहचान पत्र से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए लोग निर्धारित माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाधान शिविर में अधिकारियों ने शिविर में पहुंचे विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका जल्द निपटारा किया जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे और प्रशासन की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष जताया। समाधान शिविर में बिजली निगम,नगर पालिका के अधिकारी, जन स्वास्थ्य विभाग, भवन एवं लोक निर्माण विभाग सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed